बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार की सुबह 9 बजे अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब इसी बीच अनिल अरोड़ा की मौत को लेकर उनकी एक्स वाइफ जोयस ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। बता दें कि तलाक के बाद जोयस और अनिल पिछले कुछ सालों से फिर से साथ में रहने लगे थे। मलाइका की मां जॉयस ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि अनिल हर रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे। बताते चलें की यह हादसा बांद्रा के आयशा मैनॉर की छठी मंजिल पर हुआ। अनिल और जॉयस इस अपार्टमेंट में साथ रहते थे।
अनिल अरोड़ा ने बालकनी से कूदकर दी जान: जॉयस
जोयस ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह जब उन्होंने अनिल की चप्पलों को लिविंग रूम में देखा तो वह उन्हें देखने के लिए बालकनी में गईं। जॉयस ने बताया, 'वह बालकनी में नहीं थे, मैं बालकनी से नीचे देखा तो अनिल जमीन पर पड़े थे।' जॉयस ने यह भी बताया कि बिल्डिंग का चौकीदार मदद के लिए चिल्ला रहा था। अपने स्टेटमेंट में मलाइका अरोड़ा की मां ने बताया कि अनिल अरोड़ा को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी और उन्होंने घुटनों में दर्द की वजह से मर्चेंट नेवी से वीआरएस ले रखा था। बता दें कि वीआरएस एक तरह का टेंपररी रिटायरमेंट होता है।
अनिल और जॉयस का हो चुका है तलाक
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के पैरेंट्स अनिल अरोड़ा और जॉयस तलाकशुदा थे। जब मलाइका केवल 11 साल की थीं, तब दोनों का तलाक हो गया था। उस समय अमृता अरोड़ा केवल 6 साल की थीं। तलाक के बाद मां जॉयस ने ही मलाइका और अमृता की परवरिश की थी। हालांकि पिछले 2-3 साल से दोनों फिर साथ रहने लगे थे। हालांकि जैसे ही पिता अनिल अरोड़ा की मौत की खबर दोनों बेटियों मलाइका और अमृता को हुई, दोनों बहनें रोते-बिलबिलाते हुए घर पहुंचीं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और बॉलीवुड न्यूज की पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ।
Subscribe Now
Enroll for our free updates