Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

मलाइका अरोड़ा की मां ने देखी दुबई के आसमान में आग बरसती मिसाइलें, बयां किया वहां का खौफनाक मंजर

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच दुबई का हाल भी खराब हो गया है. दुबई में मलाइका अरोड़ा की मां भी फंसी हुई हैं. जिन्होंने वहां के आसमान में मिसाइलें भी देखी हैं. आइए जानते हैं...

By: Shreya Pandey  |  Published: March 5, 2026 8:38 AM IST

मलाइका अरोड़ा की मां ने देखी दुबई के आसमान में आग बरसती मिसाइलें, बयां किया वहां का खौफनाक मंजर
malaika arora

मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प के लिए दुबई का यह ट्रिप किसी हॉरर फिल्म के सीन जैसा बन गया है. जहां वे अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने और खुशियां बांटने गई थीं, वहां उन्हें अपनी आंखों के सामने मौत का तांडव यानी आसमान से गिरती मिसाइलें देखनी पड़ीं. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव ने उनके वेकेशन को एक डरावनी याद में बदल दिया है. आइए जानते हैं दुबई के उन खौफनाक हालातों और अपनी बेटियों (मलाइका-अमृता) से दूर फंसी जॉयस की के बारे में.

जब आसमान में दिखीं मिसाइलें

एक बातचीत में जॉयस ने जो बताया, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. उन्होंने कहा, "मैंने अपनी आंखों से मिसाइलों को आसमान में इंटरसेप्ट (रोके जाते) होते देखा. वह मंजर बेहद डरावना था." जॉयस 3 मार्च को मुंबई लौटने वाली थीं, लेकिन युद्ध के बिगड़ते हालातों की वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई. हालांकि, इस तनाव के बीच भी उन्होंने दुबई की सेना की तारीफ की और कहा कि वे वहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्हें उम्मीद है कि जैसे ही उड़ानें नॉर्मल होंगी, वे जल्द अपने घर लौट आएंगी.

मलाइका और अमृता को है मां की चिंता

भले ही जॉयस दुबई में सुरक्षित हाथों में हों, लेकिन मुंबई में बैठीं उनकी दोनों बेटियां मलाइका और अमृता अरोड़ा काफी फिक्रमंद हैं. जॉयस ने बताया कि उनकी बेटियां दिन में 3-4 बार फोन करती हैं और वे हर पल एक-दूसरे के टच में हैं. हाल ही में जॉयस का जन्मदिन भी था, जिसे लेकर मलाइका ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी. उन्होंने अपनी मां को अपना मदरशिप और अपनी बैकबोन बताया था. आज भले ही मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं, लेकिन उनके लिए उनकी मां ही उनका पूरा संसार है. दुबई में फंसी जॉयस की सुरक्षित वापसी के लिए पूरा परिवार और उनके फैंस दुआएं कर रहे हैं.

एक सिंगल मदर का सफर

जॉयस पॉलीकार्प सिर्फ एक सेलिब्रिटी की मां नहीं हैं, बल्कि वे एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने मुश्किल हालातों में अपनी बेटियों को पाल-पोसकर बड़ा किया. जब मलाइका मात्र 11 साल की और अमृता 6 साल की थीं, तब जॉयस अपने पति अनिल अरोड़ा से अलग हो गई थीं. जॉयस अपनी दोनों बेटियों को लेकर ठाणे से चेंबूर शिफ्ट हो गईं और अकेले ही उनकी परवरिश की. मलाइका ने एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि उनका बचपन आसान नहीं था, लेकिन उनकी मां के संघर्ष ने उन्हें जिंदगी के सबसे बड़े सबक सिखाए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.