मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं अर्जुन कपूर, कमेंट करके कहा ‘हम्म....’

इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं मलाइका और अर्जुन...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: January 17, 2019 5:12 PM IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी पर इन दिनों हर किसी की नजरें है। बता दें कि बॉलीवुड की ये नई नवेली जोड़ी पिछले कुछ महीनों से अक्सर साथ में देखी जा रही है। जहां अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा है वहीं इनके बीच की केमेस्ट्री हर बात को बयान कर देती है।

खैर अब तो अर्जुन खुलेआम मलाइका की तस्वीरों पर कमेंट भी करने लगे है। जी हां कुछ देर पहले ही मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सामने आई इस तस्वीर में मलाइका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। इस तस्वीर में मलाइका ने क्रीम और भूरे रंग के फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही है। अपनी इस खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि, 'टेक मी बेक...हैप्पीनेस।' रणबीर-आलिया से लेकर फरहान-शिबानी तक, साल 2019 ये 6 बॉलीवुड जोड़े लेंगे सात फेरे

आपको बता दें कि मलाइका की ये तस्वीर पुरानी है लेकिन अर्जुन इस पर अपना दिल हार बैठे है। इस तस्वीर के सामने आने के कुछ ही मिनट में अर्जुन ने कमेंट करते हुए हम्म... लिखा। इससे बात से साफ जाहिर होता है कि इन दिनों अर्जुन के दिलों दिमाग की मलाइका के नाम की खुमारी उतरने का नाम नहीं ले रही है। अब कभी नहीं बनेंगी सलमान खान की ‘वांटेड 2’ और ‘नो-एंट्री में एंट्री' ? कारण हैं मलाइका अरोड़ा

नीचे देखें मलाइका द्वारा शेयर की गई तस्वीर...

View this post on Instagram

Take me back .....happiness ♥️??? #throwbackthursday

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

अब देखें इस तस्वीर पर अर्जुन द्वारा किया गया कमेंट...

सलमान खान ने जारी किया ये फरमान

सलमान और बोनी कपूर एक दूसरे के साथ खास रिश्ता साझा करते थे। सुनने में आ रहा था कि जब मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की खबर सलमान के कानों में पड़ी तो वह गुस्से से तिलमिला गए। यहां तक की उन्होंने अर्जुन और बोनी के लिए अपने घर के दरवादे हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिए है।

इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है अर्जुन और मलाइका

इस जोड़े से जुड़े एक सूत्र ने हाल ही में खुलासा किया था कि अर्जुन और मलाइका अब अपने रिश्ते को नया नाम देना चाहते है और जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...