Also Read
मलाइका अरोड़ा के फैंस के जेहन में इन दिनों सिर्फ एक ही सवाल आता है कि आखिर वह शादी के बंधन में कब बंधेंगी? एक ओर मलाइका अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में है तो वहीं दूसरी ओर वह अपने जिम आउटफिट के चलते भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती रहती है। बीते दिनों उनके कुछ जिम आउटफिट के चलते ही खूब ट्रोल किया गया था। एक बार फिर से मलाइका जिम के बाहर अलग अंदाज में दिखाई दी है।
कुछ देर पहले ही मलाइका को उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, इस दौरान वह लाल और नारंगी रंग के आउटफिट में दिखी। अगर आप मलाइका के आउटफिट को ध्यान से देखेंगे तो उसपर बना डिजाइन आग जैसा दिख रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें चलता फिरता आग का गोला बोलने लगे है। मलाइका की तस्वीरों पर फैंस कमेंट में आग वाला इमोजी बना रहे है तो कई लोगों का कहना है कि मलाइका का कोई जवाब नहीं है।
(इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर ‘सलवार-कुर्ता’ पहनकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स बोले ‘लगता है गलती से इतने...’)
नीचे देखें मलाइका की लेटेस्ट तस्वीर...
अब देखें जिम के बाहर नजर आई मलाइका का वीडियो...
शादी को लेकर आ रही है ऐसी खबरें
मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा तो काफी पहले से ही शुरु हो गई थी। अब आए दिन उनकी शादी से जुड़ी कोई ना कोई बड़ी जानकारी सामने आ ही जाती है। माना जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन अप्रैल में शादी करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश इनकी शादी की डेट आगे बढ़ गई। खैर मलाइका ने अपनी शादी की खबरों को महज एक अफवाह करार दिया है।
(इसे भी पढ़ें- योगा क्लास में ये चीज ले जाना कभी नहीं भूलती मलाइका अरोड़ा, तस्वीरों से हुआ खुलासा)
हर कदम पर देती है अर्जुन का साथ
हाल ही में अर्जुन की नई फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर सामने आया था। मलाइका ने ना सिर्फ इस ट्रेलर की तारीफ की बल्कि उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको मलाइका की नई तस्वीरें कैसी लगी?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...