बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं लेकिन वह अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. फिलहाल, इन दिनों वह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' (Chillgum) को लेकर चर्चा में हैं. वह रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) के साथ काम करते नजर आ रही हैं.मलाइका अरोड़ा के इस म्यूजिक वीडियो का टीजर आने के बाद फैंस तो उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को क्यों निशाना बनाया जा रहा है.
म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' का टीजर रिलीज
मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह का म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है जो चर्चा में आ गया है. म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' के टीजर में दिखाया गया है कि मलाइका अरोड़ा च्युइंगम को मुंह में दबाती हैं और फिर उसका बैलून फुलाती हैं. वहीं, टीजर के आखिर में वह अपनी जीभ को निकालती हैं और हनी सिंह के पास खड़े होकर अपनी कमर को अजीब तरीक से हिलाती हैं. मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह का म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' की टाजर वायरल हो रहा और एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, मलाइका अरोड़ा के फैंस उनके इस म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा के लिए आए ये कमेंट
टी-सीरीज की तरफ से बनाए गए म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' के टीजर देखने के बाद एक यूजर ने लखा है, 'गंद मचाने आ रहे हैं.' एक यूजर ने लिखा है, 'दोनों बुड्ढे एक साथ नजर आ रहे हैं.' एक यूजर ने लिखा है, 'अरबाज भाई तलाक देकर अच्छा किया.' एक यूजर ने लिखा है, 'घटिया और टपोरी गाना.' बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा सिनेमाघरों में लगी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के एक आइटम नंबर में नजर आ रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates