Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Malaika Arora ने पहनी फ्लोरल ड्रेस, मां के साथ हुईं स्पॉट, वीडियो देख लोग बोले- '50 की हो गईं लेकिन...'

Malaika Arora Latest Video: मलाइका अरोड़ा हाल ही में पैप्स के कैमरे में कैद हुई हैं. एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी नजर आईं. दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 17, 2026 11:28 PM IST

Malaika Arora ने पहनी फ्लोरल ड्रेस, मां के साथ हुईं स्पॉट, वीडियो देख लोग बोले- '50 की हो गईं लेकिन...'

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जहां भी स्पॉट होती हैं, वहां पर मौजूद लोगों की नजरें उनकी तरफ घूम जाती हैं. पैपराजी भी एक्ट्रेस को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार नजर आते हैं. मलाइका अरोड़ा शनिवार को अपनी मां के साथ स्पॉट हुई हैं और उन्होंने हमेशा की तरह पैप्स को निराश नहीं किया और उन्हें जमकर पोज दिए. एक्ट्रेस का मां के साथ का वीडियो वायरल हो रहा है. मलाइका अरोड़ा के अंदाज को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि 52 साल की एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए हैं.

मलाइका अरोड़ा का वीडियो हो रहा वायरल

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं. दोनों ने साथ मुस्कुराते हुए पैपराजी को जमकर पोज दिए हैं. एक्ट्रेस ने फ्लोरल क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट पहना हुआ था. उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहीं, उनकी मां ने रेड-ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी. मलाइका अरोड़ा का मां के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, '50 की हो गई हैं लेकिन 30 की लग रही हैं.' एक यूजर ने लिखा है, 'वेरी नाइस मलाइका जी.' एक यूजर ने लिखा है, 'ये लोग मां-बाप की कद्र करते हैं.' एक यूजर ने लिखा है, 'वाह.'

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर कही थी ये बात

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें बताई हैं. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर बात की थी. मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि अर्जुन कपूर उनकी जिंदगी काफी अहम हिस्सा रहे हैं. इसके बाद से वह काफी चर्चा में आ गई थीं. बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 5 साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं और दोनों का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया था. मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ शादी की थी और दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया था. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के एक बेटा अरहान खान है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.