Dadasaheb Phalke Award 2025: भारतीय सिनेमा के महान कलाकार और मलयालम फिल्मों के सबसे बड़े सितारों में से एक एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) को उनके शानदार करियर के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित (Dadasaheb Phalke Award 2025) किया जाएगा. यह खबर आते ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. दरअसल, यह सम्मान भारतीय सिनेमा में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है, जो उन शख्सियतों को मिलता है, जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी हो.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की घोषणा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की. मंत्रालय ने लिखा, 'मोहनलाल की शानदार सिनेमाई यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है.' मंत्रालय ने यह भी बताया कि, 'यह अवॉर्ड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अद्भुत योगदानके लिए दिया जा रहा है. मोहनलाल ने चार दशकों से भी ज्यादा समय तक फिल्मों में काम किया है और अपनी मेहनत और टैलेंट से एक अलग मुकाम हासिल किया है.'
कब मिलेगा पुरस्कार?
यह ऐतिहासिक अवॉर्ड मोहनलाल (Mohanlal) को 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा. हर साल यह सम्मान (दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड) उस कलाकार को दिया जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो. मोहनलाल का काम न सिर्फ मलयालम फिल्मों तक सीमित रहा है, बल्कि उन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरे देश के दर्शकों को प्रभावित किया है.
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that Shri. Mohanlal will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2023.
Mohanlal’s remarkable cinematic journey inspires generations! ?
The… pic.twitter.com/n1L9t5WQuP
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 20, 2025
PM Modi ने दी सुपरस्टार को बधाई
इस ऐतिहासिक सम्मान से नवाजे जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी एक्टर मोहनलाल को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर अपनी और एक्टर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मोहनलाल जी केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं. वो मलयालम सिनेमा और रंगमंच के अगुआ हैं. उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया है. अलग-अलग माध्यमों में उनका सिनेमाई कौशल वास्तव में प्रेरणादायक है. दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई. उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें, यही कामना है.'
Shri Mohanlal Ji epitomises excellence and versatility. With a rich body of work spanning decades, he stands as a leading light of Malayalam cinema, theatre and is deeply passionate about the culture of Kerala. He has also delivered remarkable performances in Telugu, Tamil,… https://t.co/4MWI1oFJsJ pic.twitter.com/P0DkKg1FWL
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2025
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
मोहनलाल की फिल्मी यात्रा संघर्ष, कड़ी मेहनत और सफलता की एक मिसाल है. उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं. उनकी अदाकारी इतनी सहज है कि वह हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं. यही वजह है कि उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को पसंद आती हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates