Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

साउथ के इस सुपरस्टार को देखकर शूटिंग के वक्त चिल्लाने लगी 300 लड़कियां, इरफान के साथ करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

अपकमिंग फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे दलकीर के साथ-साथ इस फिल्म में इरफान खान और इंटरनेट सेलिब्रिटी मिथिला पालकर भी नजर आएंगी।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: February 22, 2018 1:13 PM IST

साउथ के इस सुपरस्टार को देखकर शूटिंग के वक्त चिल्लाने लगी 300 लड़कियां, इरफान के साथ करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

मलयालन फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दलकीर सलमान ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की पूरी तैयारियां कर ली हैं। आकर्ष खुराना की अपकमिंग फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे दलकीर के साथ-साथ इस फिल्म में इरफान खान और इंटरनेट सेलिब्रिटी मिथिला पालकर भी नजर आएंगी। मिथिला की भी यह डेब्यू मूवी है।

मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। 'कारवां' आम कमर्शियल फिल्मों से अलग आम जिंदगी के किरदारों की कहानी कहती हुई फिल्म है। फिल्म एक रोड ट्रिप की कहानी कहती है। फिल्म इरफान, मिथिला और दलकीर के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों एक के बाद एक रोड़ ट्रिप पर आपस में मिलते हैं ओर यहीं से शुरू होती है किरदारों के एक-दूसरे को समझने की अद्भुत यात्रा। सार्थक सिनेमा के शौकीन इस फिल्म को लेकर बेहद उतसाहित भी हैं। फिल्म की कॉस्टिंग और प्लॉट दोनों ही इस उत्सुकता को बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं।

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आकर्ष ने कहा कि उन्हें फिल्म में दलकीर को लेने का आयडिया उनके ऐसोसिएट प्रोड्यूसर ने दिया। आकर्ष ने कहा- 'हम चेन्नई के एक होटल की लॉबी में मिले। मैं अपनी कहानी नैरेट करने के लिए दलकीर से जिस वक्त मिला था, तब जानता था कि दलकीर बड़े स्टार हैं, लेकिन मुझे उन्होंने ऐसा अहसास भी नहीं होने दिया। दलकीर अपनी फिल्मों में निभाए अपने किरदार खासकर चार्ली या किसी और किरदार की तरह तो बिल्कुल नहीं हैं। इससे मुझे बतौर एक्टर उनकी रेंज का भी अहसास हुआ'

300 लड़कियां दलकीर को देखकर चिल्लाने लगी

अपने इंटरव्यू के दौरान आकर्ष ने दलकीर के कई मजेदार किस्से भी साझा किए। आकर्ष ने बताया कि ऊटी में जब वह 300 लड़कियों के साथ शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने दलकीर की असल दीवानगी देखी। लड़कियां दलकीर को देखकर चिल्लाने लगी। इतना ही नहीं इरफान के आते ही ये शोर और भी बढ़ गया था। ऐसे ही केरल में शूटिंग के दौरान दलकीर का एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके कंधे पर चढ़ गया।

बहरहाल, दलकीर के ये किस्से निश्चित तौर पर आपको फिलहाल सुनने में थोड़े अजीब लग रहे होंगे, लेकिन ये सच है। मलयालय फिल्मों के इस सुपरस्टार की दीवानगी दक्षिण खासकर केरल में जबरदस्त है। दलकीर मलयालम फिल्मों के बड़े अभिनेता ममूटी के बेटे हैं और आज अपने पिता की ही तरह यूथ में बेहद पॉपुलर हैं। दलकीर, इरफान और मिथिला की ये फिल्म 1 जून को रिलीज हो रही है। इसी दिन सोनम कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' भी रिलीज हो रही है।


About the Author

Gaurav Nauriyal