Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

एक्ट्रेस को देखकर गंदी हरकत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, एक्टर पति ने ट्विटर पर की थी शिकायत

पॉपुलर टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम एक्टर सुमित राघवन की पत्नी चिन्मयी सुर्वे सोमवार को मुंबई में छेड़छाड़ की शिकार हो गई।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: February 20, 2018 1:29 PM IST

एक्ट्रेस को देखकर गंदी हरकत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, एक्टर पति ने ट्विटर पर की थी शिकायत

पॉपुलर टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम एक्टर सुमित राघवन की पत्नी चिन्मयी सुर्वे सोमवार को मुंबई में छेड़छाड़ की शिकार हो गई। इसकी सूचना खुद सुमित राघवन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी। अब खबर आ रही है कि सुमित के इस टीट पर संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई के विले पार्ले इस्ट के पास की थी।

खबरों के मुताबिक सुमित राघवन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। सुमित ने शिकायत में कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी के सामने गंदी हरकत कर रहा था। अभिनेता ने मुंबई पुलिस को ट्विटर पर इसकी जानकारी थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दो घंटे के भीतर ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोमवार को सुमित राघवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को देते हुए लिखा था- 'एक सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू, जिसके आखिरी के चार अंक 1985 हैं, उसे ट्रेस किया जाना चाहिए। ड्राइवर ने ग्रे रंग का सफारी पहना था और उसकी गाड़ी पार्ले तिलक स्कूल, विले पार्ले इस्ट के पास खड़ी थी। इसी दौरान उसने मेरी पत्नी के सामने गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। मेरी पत्नी उसे थप्पड़ मारना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही वह भाग गया। वह सिर्फ उसकी गाड़ी के आखिरी चार अंक ही याद रख पाई।' एक्टर की इस शिकायत के तुरंत बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो घंटे के भीतर ही ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था।

इसके तुरंत बाद अपने अगले ट्वीट में सुमित ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए लिखा- 'शाम 4.15 बजे मैंने शिकायत दर्ज की थी और केवल 2 घंटे के भीतर आरोपी पकड़ा गया। मुंबई पुलिस और विले पार्ले पुलिस स्टेशन के ऑफिसर्स को सलाम। यदि आपके साथ ऐसा कुछ हो तो तुरंत पुलिस के पास जाए और उन्हें इसकी जानकारी दें।'

गौरतलब है कि सुमित टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने 'साराभाई Vs साराभाई', 'घर की बात' और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे सीरियल के जरिए अपना लोहा मनवाया है। सुमित की पत्नी चिन्मयी सुर्वे मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।


About the Author

Gaurav Nauriyal