Also Read
अपनी हालिया रिलीज फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के जरिए कंगना रनौत ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार अदा किया था और खास बात यह है कि कंगना ने ही इस फिल्म का निर्दशन भी किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना का हर एक बयान सुर्खियों में था।
दरअसल बीते दिनों ही कंगना की इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने धमकियां देनी शुरु कर दी थी। वैसे देखा जाए तो अक्सर कंगना फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है, लेकिन मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान कंगना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं की है।
खैर कंगना ने अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी जिंदगी में कोई है जिसके साथ वह जिंदगी में आगे बढ़ने का सपना देख रही है। कंगना ने कहा है कि, 'मेरी जिंदगी में कोई है। मेरे लिए मैं इस वक्त जहां पर हूं मुझे रेगुलर डेटिंग की जरुरत नहीं है। मैं उम्र के उस पड़ाव पर हूं जहां मुझे ऐसी कम्पेनियनशिप की जरुरत है जोकि मुझे जिंदगी में इंस्पायर करें।' दिशा से लेकर कटरीना तक... बिना मेक-अप के कुछ ऐसी दिखती हैं आज के जमाने की ये 15 हीरोइनें, देखें तस्वीरें
इससे आगे कंगना ने कहा है कि, 'मेरा भी रोमांटिक साइड है। मुझे लगता है कि एक आर्टिस्ट के तौर पर आपके अंदर एक डिजायर होना चाहिए। मुझे नहीं याद है कि मैं कभी जिंदगी में बिना प्यार के रही हूं। प्यार के रिश्ते में मुझे काफी खराब अनुभव मिला है लेकिन मैं जिंदगी में जल्दी आगे बढ़ जाती हूं।' ‘सर्जिकल स्ट्राइक 2.0’ पर आया कंगना रनौत का बयान, कहा ‘जो इस देश को बुरी नजर से देखेगा, उसकी आंखें...’
जब कंगना से पूछा गया तो कंगना ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया। जी हां कंगना ने कहा कि वह जरुर शादी करेंगी और फैमिली भी आगे बढाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही मेंटल है क्या में नजर आने वाली है। इस फिल्म में कंगना राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल मई महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा कंगना पंगा और इमली जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...