सलमान खान की दोस्ती को लेकर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘अगर वो मेरे पास आएंगे तो...’

कंगना में बॉलीवुड की खान तिगड़ी के बारे में बोलते हुए बड़ा खुलासा किया है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: January 17, 2019 6:29 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कंगना में बॉलीवुड की खान तिगड़ी के बारे में बोलते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है- ‘मैं पहली बार प्रसून सर के साथ काम कर रही हूं। मैं सिर्फ इस फिल्म तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। मुझे उनके साथ और भी काम करना है। सलमान खान दोस्त हैं और मैं उनके साथ भी स्क्रीन शेयर करना पसंद करूंगी। मुझे उनके साथ बतौर एक्टर या डायरेक्टर बनकर काम करने के मौका मिला तो मैं बतौर एक्टर या डायरेक्टर उनके साथ काम करूंगी।

लहूलुहान हुईं कंगना रनौत की पहली तस्वीर आई सामने, लगे 15 टांके

आपको बता दें, कंगना रनौत का ये यू-टर्न उनके फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला है। करण जौहर के चैट शो के दौरान बात करते हुए कंगना ने बेबाकी से कहा था कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ वो स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती हैं। उस दौरान उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, ‘इनके साथ काम करने में कोई फायदा नहीं है।' लेकिन अब कंगना रनौत अपने बयान से मुकरती नजर आ रही हैं। वक्त की नजाकत को देखते हुए कंगना रनौत अब सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं।

जानें आखिर क्यों केतन मेहता ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का केस...?

खैर, सलमान और कंगना को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना इन दिनों के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। वैसे आपको बता दें, कंगना रनौत के लिए 'मणिकर्णिका' का हिट होना काफी जरुरी है क्योंकि पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस कंगना की कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। साथ ही उनकी रिश्ते भी नामी बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ अच्छे नहीं हैं। इस वजह से इसका सीधा असर उनके फिल्मी करियर पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें, करियर के शुरूआती दौर में कंगना रनौत ने आमिर, शाहरुख और सलमान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...