बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) लगातार चर्चा में बनी हुई है और इसमें निगेटिव रोल करने वाले एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच खबर आई कि उन्होंने फिल्म 'दृश्यम 3' को छोड़ दिया है. इस फिल्म के मेकर्स ने अक्षय खन्ना पर लीगल एक्शन लेने की बात कही है. इसी बीच अक्षय खन्ना की फिल्म 'सेक्शन 375' (Section 375) को राइटर मनीष गुप्ता (Manish Gupta) का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने एक्टर को लेकर काफी कुछ कहा था. आइए जानते हैं कि मनीष गुप्ता ने अक्षय खन्ना को लेकर क्या बताया था.
'अक्षय खन्ना सनकी और आलसी इंसान है'
कई मूवीज का डायरेक्शन करने वाले मनीष गुप्ता ने अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 375' को लिखा था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मनीष गुप्ता ने बताया था कि फिल्म 'सेक्शन 375' की कहानी लिखने के साथ ही उन्होंने कोर्टरूम वाला सीन शूट किया था. लेकिन अक्षय खन्ना और प्रोड्यूसर ने उन्हें सिर्फ कहानी लिखने का क्रेडिट दिया था. मनीष गुप्ता ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है, उसमें अक्षय खन्ना सबसे मुश्किल आदमी है. वो सनकी और आलसी इंसान है. वह इतना मुश्किल माहौल बना देता है कि मतलब हर चीज उसके हिसाब से होनी चाहिए. वह किसी की बात नहीं सुनता और सबकी बेइज्जती करती है.'
TRENDING NOW
'अक्षय खन्ना को कोई हीरो का रोल नहीं देना चाहता'
मनीष गुप्ता ने इंटरव्यू में आगे कहा था, 'एक्टर अच्छा है. एक अच्छा एक्टर होना और एक अच्छा इंसान होना, इसमें बहुत फर्क है. तभी वो एक्टर बहुत अच्छा है. उसके (अक्षय खन्ना) साथ कोई काम नहीं करना चाहता क्योंकि लोगों को पता है कि ये बहुत मुश्किल है और उसको कोई हीरो का रोल नहीं देना चाहता है. मैंने उसको हीरो का रोल दिया. इतनी अच्छी स्क्रिप्ट दी, फिर भी एहसान फरामोश निकला.'
कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना के लिए जाहिर की नाराजगी
फिल्म 'दृश्यम 3' के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था और इसमें अक्षय खन्ना को लेकर बात कही. कुमार मंगत पाठक का कहना था कि अक्षय खन्ना ने वेबजह की डिमांड की जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता था. इसके बावजूद उन्हें फिल्म में लिया और एडवांस भी दिया लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. कुमार मंगत पाठक का कहना है कि अक्षय खन्ना के सिर पर सक्सेस चढ़ गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates