Manmarziyaan song Chonch Ladhiyaan: कानों में शहद की तरह घुलता है अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू का नया गाना ‘चोंच लड़ियां’, देखें वीडियो

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: August 14, 2018 11:37 AM IST

फिल्म 'मनमर्जियां' के नए गाने 'चोंच लड़ियां' के बारे में कुछ बताने पहले हम आपसे पूछना चाहेंगे कि आज के समय में कितने गाने 5 मिनट लम्बे होते हैं ? और जो गाने 5 मिनट लम्बे होते भी हैं उनमें से कितने ऐसे होते हैं, जो लगातार आपको मंत्रमुग्ध रखने में कामयाब रह पाते हैं ? हमें पता है कि आप सोच में पड़ गए होंगे और आपके दिमाग में हाल-फिलहाल में रिलीज हुआ कोई भी गाना नहीं आ रहा होगा।

हालांकि अब एक ऐसा गाना रिलीज हो गया है, जिसके शुरू होते ही आप अपनी आंखें बंद कर लेंगे और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में 2 पल ठहर कर उसे सुनेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की नई फिल्म 'मनमर्जियां' के हालिया रिलीज गाने 'चोंच लड़ियां' की।

अभिषेक बच्चन ने बहुत सोच समझकर और काफी लम्बे वक्त बाद अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' साइन की थी। जिस कारण हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। फिल्म की कहानी काफी फ्रेश लग रही है और इसके किरदार ट्रेलर से ही लोगों के बीच अपनी जगह बना चुके हैं।

अब फिल्म के निर्माता 'मनमर्जियां' के गाने रिलीज करके लोगों को फिल्म के प्रति उत्साहित रह रहे हैं। विक्की कौशल पर फिल्माया गया गाना 'ध्यानचंद' लोगों के सामने पेश करने के बाद मेकर्स ने अब अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया गाना 'चोंच लड़ियां' रिलीज किया है।

'चोंच लड़ियां' गाने में एक देसीपन है, जो इसे आज के समय में खास बनाता है। इसको हर्षदीप कौर और जाज़िया शर्मा के द्वारा गाया गया है। क्योंकि फिल्म पंजाब के अमृतसर शहर में बेस्ड है, इसलिए 'चोंच लड़ियां' गाने में कई सारे ऐसे शब्द हैं, जो वहां की मिट्टी की खुशबू आप तक पहुंचाते हैं म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी ने 'चोंच लड़ियां' के माध्यम से एक यादगार गाना दर्शकों के सामने पेश किया है, जो काफी लम्बे समय तक जिंदा रहेगा।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...