मनमर्जियां का गाना 'एफ फॉर फ्यार' हुआ रिलीज, अभिषेक-विक्की कौशल के बीच फंसी दिखी तापसी पन्नू

इस गाने का टाइटल जितना मजेदार है, उतने ही इसके पंजाबी बोल।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: August 19, 2018 7:15 PM IST

अनुराग कश्यप की फिल्मों के गानें भी उनकी फिल्मों की ही तरह थोड़े से डिफरेंट होते हैं। खासकर इनके बोल और बीट्स का कॉम्बिनेशन अलग होता है, जो लोगों का ध्यान खींचता हैं। अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘मनमर्जियां’ रिलीज के लिए तैयार है। इसके गाने अभी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म के गानों का आॅडियो वर्जन ही रिलीज किया था, लेकिन अब फिल्म के गाने 'एफ फॉर फ्यार' का वीडियो वर्जन भी रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने का टाइटल जितना मजेदार है, उतने ही इसके पंजाबी बोल। इस गाने में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल के बीच का लव ट्रायंगल दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस गाने में अधिकांश सींस आॅडियंस पहले ही फिल्म के ट्रेलर में देख चुकी है। गाने में विकी कौशल डीजे के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जबकि तापसी पन्नू फिल्म के एक्टर अभिषेक और विकी के बीच में उलझी हुई नजर आ रही हैं। 'एफ फॉर फ्यार' एक पंजाबी गाना है और यह भंगड़ा और रैप का फ्यूजन है। गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है।

बता दें कि ‘मनमर्जियां’ में तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर को देख कर लग रहा है कि ‘राजी’ और ‘संजू’ के बाद एक बार फिर से विक्की कौशल नए अवतार में चौंकाने के लिए लौट रहे हैं। अभिषेक बच्चन भी 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं ओर उनका किरदार दमदार लग रहा है। ‘मनमर्जियां’ फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आनंद एल राय ने अनुराग कश्यप को दी है। आनंद और अनुराग दोनों की ही फिल्मों की कहानियां अलग और दिलचस्प होती हैं। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज हो रही है।