#ManmarziyaanTrailerOut: डिफिकल्ट लव स्टोरी है 'मनमर्जियां', बिंदास अंदाज में दिखा तापसी का जलवा

अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टारर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर जारी हो गया है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: August 9, 2018 11:04 AM IST

अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टारर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आपको फिल्म की रिलीज का इंतजार कई गुना बढ़ जाएगा। ‘सूरमा’ और ‘मुल्क’ के बाद एक बार फिर तापसी अपने बिंदास अंदाज से आपको घायल करने वाली हैं।

तापसी, अभिषेक और विक्की कौशल की ये फिल्म एक लव ट्रायंग्ल हैं, लेकिन फिल्म में तापसी का रोमांटिक से ज्यादा बिंदास आपको देखने को मिलेगा। ट्रेलर बेहद मजेदार है और इसकी शुरुआत विक्की कौशल और तापसी के किसिंग सीन से होती है। फिल्म में तापसी ने रुमी नाम की पंजाबी लड़की का किरदार निभाया है जिसे विक्की (विक्की कौशल) नाम से लड़के से बेपनाह प्यार है। ये कहानी एक ऐसे लवबर्ड्स की है जो प्यार तो करते हैं लेकिन इस स्टोरी में लड़का शादी और जिम्मेदारी से भागता है। इसके बाद ट्रेलर में अभिषेक बच्चन की एंट्री दिखाई गई है। जो फिल्म में रॉबी नाम के पंजाबी लड़के के किरदार में है। रॉबी की एंट्री रुमी से अरेंज मैरिज करने के लिए होती है। ट्रेलर में तीनों ही कलाकारों की दमदार एक्टिंग देख आप हैरान रह जाने वाले हैं।

तापसी इससे पहले इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘दिल जंगली’ में भी रोमांटिक किरदार में नजर आईं थी। हालांकि ये फिल्म खास चली नहीं। इसके बाद उन्होंने 'सूरमा' में भी उन्होंने रोमांटिक किरदार निभाया था लेकिन ये किरदार इन दोनों ही किरदारों से अलग हटके होने वाला है और इसकी झलक ट्रेलर में ही साफतौर पर दिख रही हैं। जहां रोमांटिक होने के साथ ही तापसी ने मुंहफट और बिंदास पंजाबी लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है जो अपनी फिल्म 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कल्ट फिल्में दे चुके हैं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें