मनोज बाजपेयी की फिल्म 12 जून को रिलीज होगी.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की मूवीज का फैंस के बीच अलग क्रेज देखने को मिलता है. उनकी फिल्म 'गवर्नर' (Governor) आने वाले शुक्रवार यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है. मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' ने रिलीज से ही पहले कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. इससे पता चलता है कि फिल्म को लेकर लोग कितना बेसब्र हैं और मेकर्स भी खुश हो गए हैं. दरअसल, मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' टिकट बुकिंग ऐप 'बुक माय शो' पर ट्रेंड कर रही है.
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने पर लोगों का उत्साह बढ़ गया है. मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' की टिकट बुकिंग ऐप 'बुक माय शो' पर ट्रेंड कर रही है. जबकि 12 जून यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई मूवीज रिलीज होने जा रही हैं. इससे पता चलता है कि लोग मनोरंजन के अलावा लोगों को ऐतिहासिक महत्व वाली सार्थक फिल्में देखना चाहते हैं. मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' को मिल रहे रिस्पॉन्स से पता चलता है कि ये अन्य रिलीज होने वाली मूवीज पर असर डालने वाली है. इस फिल्म को लेकर लोगों का और उत्साह बढ़ गया क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के लिए 1990 के दशक के टिकट की कीमत रखी है. फिल्म को देखने जा रहे लोग 'GOVERNOR90' का कोड इस्तेमाल करके सिर्फ 50 रुपये में टिकट के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इसके बाद मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का और तेजी से बज बन गया है.
View this post on Instagram
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' में दिखाया जाएगा कि जब साल 1991 में भारत आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था. इस दौरान एक शख्स आता है देश को इस आर्थिक संकट से बाहर निकालता है. ये फिल्म गुमनाम शख्स की कहानी दिखाएगी. फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी आरबीआई गर्वनर की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में शांत होकर ऐसे साहसी फैसले लिए जो लीक से हटकर थे. इसकी काफी चर्चा हो रही है. सनशाइन पिक्चर्स की फिल्म 'गवर्नर' को चिन्मय मंडलेकर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को विपुल अमृतलाल ने प्रोड्यूस किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.