महंगे थिएटर्स के बीच Governor के मेकर्स क्यों वापस लाए 90s के टिकट रेट? Manoj Bajpayee की फिल्म की कीमत सुन लगेगा झटका!

Governor: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया है. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की टिकट प्राइज 90s के टाइम की कर दी है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 9, 2026 2:43 PM IST

Governor Ticket Price: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी अपकमिंग फाइनेंशियल थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गवर्नर' (Governor) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जब से फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब मूवी के रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. वहीं इसके पहले मेकर्स ने बड़ा धमाका कर दिया है. दरअसल, मेकर्स एक ऐसा धांसू प्रमोशनल ऑफर लेकर आए हैं, जो फिल्म की कहानी और उसके दौर से पूरी तरह मेल खाता है. यही वजह है कि मनोज बाजपेयी की यह फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल में कदम रखने से पहले ही यादों के एक सुहाने सफर पर ले जा रही है.

Governor के मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले किया धमाका

डायरेक्टर चिन्मय डी. मांडलेकर के डायरेक्शन में बनी मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस अनोखे ऑफर का एलान करते हुए लिखा, 'कहानी एतिहासिक है और टिकट की कीमतें भी! Governor, 12 जून 2026 से सिनेमाघरों में.' बता दें कि, इस मूवी में मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं और इसमें दोनों का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है.

मेकर्स ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

'गवर्नर' (Governor) के मेकर्स के इस फैसले ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए इतिहास का एक टुकड़ा वापस जिंदा कर दिया है. दरअसल, इस फिल्म के टिकटों के दाम बिल्कुल वैसे ही रखे गए हैं, जैसे 1990 के दशक में हुआ करते थे. मेकर्स का मकसद दर्शकों को उस दौर का अहसास कराना है, जिस दौर की यह कहानी है.

सस्ते टिकट के साथ मिलेगा 90s का नॉस्टेल्जिया

जैसे-जैसे 'गवर्नर' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, यह साफ हो गया है कि 90s के दशक के टिकट रेट्स वापस लाने से न सिर्फ फिल्में देखना सस्ता हो जाएगा, बल्कि दर्शकों को एक अलग सांस्कृतिक एक्सपीरियंस भी मिलेगा. फिल्म के मेकर्स का मानना है कि टिकटों को इतना किफायती बनाकर वो दर्शकों को उस दौर में वापस ले जा सकेंगे, जब लोग अपने घरों में बंद रहने के बजाय सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखना पसंद करते थे.

कब रिलीज होगी Governor?

आपको बता दें कि, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर' 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी है. इस फिल्म का डायरेक्शन चिन्मय मांडलेकर ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं. फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए.शाह हैं, जबकि इसकी स्क्रीनप्ले को सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर किया है. बता दें कि, ये फिल्म 12 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…