'कब तक चुप रहेंगे?...', बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर फूटा इन सेलेब्स का गुस्सा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Celebs Reaction Mob Lynching In Bangladesh: बांग्लादेश में हुई हिंदू की हत्या का मामला गर्म हो गया है. इस पर अब बॉलीवुड के कई स्टार्स का रिएक्शन आया है, जो वायरल हो रहा हैं.

By: Kavita  |  Published: December 26, 2025 4:50 PM IST

'कब तक चुप रहेंगे?...', बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर फूटा इन सेलेब्स का गुस्सा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Celebs Reaction Mob Lynching In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया. हाल ही में यहां पर दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या की गई, जिसके बाद भारतीय लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. दुनिया भर में बांग्लादेश पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. भारतीय लोग भी सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस पर अपना रिएक्श देना शुरू कर दिया है. हाल ही में जान्हवी कपूर से लेकर जया प्रदा ने इस पर अपनी राय दी है.

फूटा जया प्रदा का गुस्सा

जया प्रदा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या पर अपनी भड़ास निकाली है और लोगों को भी धर-धरकर सुनाया है. उन्होंने कहा है कि वह बहुत ज्यादा दुखी है और खून के आंसू रो रही है. बांग्लादेश में किसी इंसान इतनी क्रुरता के साथ कैसे मारा जा सकता है. यहां पर एक बेगुनाह हिंदू दीप चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला. उन्होंने उसे मारने के बाद पेड़ से लटकार जला भी दिया. अपने वीडियो में जया प्रदा ने सवाल किया कि क्या ये नचा बांग्लादेश है? हम धर्मनिरपेक्षता के नाम पर चुप हैं. हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और हमें लोगों की मदद करनी चाहिए. हमें मिलकर लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश करनी चाहिए.

TRENDING NOW

देखें वीडियो

टोनी कक्कड़ ने बनाया गाना

इस पर टोनी टक्कर ने तो एक गाना तक बना डाला है, जिसका क्लिप उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने इस गाने के एक कैप्शन दिया है, जो लोगों को चुभ सकता है. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'कौन दुनिया... कौन चार लोग?'

मनोज जोशी ने इन लोगों को किया टारगेट

इसी तरह मनोज जोशी (Manoj Joshi) ने भी सवाल उठाया है. उन्होंने उन लोगों से पूछा है जो गाजा पर अपनी आवाज उठा रहे थे लेकिन बंग्लादेश में हिंदू की हत्या पर चुप बैठे हैं. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है कि हिंदुओं की हत्या पर कोई आगे नहीं आता और ना ही कोई कुछ बोलता है. इस घटना पर जान्हवी कपूर भी गुस्सा जाहिर कर चुकी है. उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस घटना को बर्बर बताया था. इन्होने भी उन लोगों को टारगेट किया था जो गाजा पर बात रखते थे और अभी शांत हैं.