बीते साल अपनी फिल्म 'हिचकी' के साथ रानी मुखर्जी की सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी हो गई है। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को भारी संख्या में सिनेमाघरों में नहीं खींच सकी थी लेकिन इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय की छाप जरुर दर्शकों के दिलो-दिमाग पर बैठ गई थी। रानी मुखर्जी की ये फिल्म भले ही हिंदी दर्शकों को खास रास नहीं आई लेकिन इस फिल्म ने चीन में शानदार प्रदर्शन किया था।
इसके बाद से ही रानी मुखर्जी की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। खबर सामने आई की जल्दी ही रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'मर्दानी' के सीक्वल में नजर आने वाली है। ये फिल्म साल 2014 में पर्दे पर आई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने क्राइम ब्रांच की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय ने फैंस को हक्का बक्का कर दिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल पर सभी की निगाहें लगी है। रानी मुखर्जी के किरदार को निभाने के लिए 8 एक्ट्रेस ने करण जौहर को कर दिया था मना, पहला शॉट करना पड़ा था डिलीट
न्यूज पोर्ट्ल डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के सीक्वल के लिए एक खूंखार विलेन की तलाश जोरों पर है और अब ये तलाश पूरी हो गई है। इस फिल्म की कहानी सात पर्दों में कैदकर रखी गई है। लेकिन फिर भी ये जानकारी हाथ लग गई है कि फिल्म में रानी मुखर्जी का सामना एक खतरनाक विलेन से होने वाला है जोकि महज एक 21 साल का लड़का होगा। ‘कुछ-कुछ होता है 2’ में इन 3 कलाकारों को कास्ट करना चाहते हैं करण जौहर, जानिए नाम
सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, 'मेकर्स ने एक नए लड़के को इस रोल के लिए चुना है। ये इस लड़के का बॉलीवुड डेब्यू होगा और सभी ने बताया है कि ये लड़का काफी टैलेंटेड है। अगर आदि ने किसी को चुना है और वो भी रानी मुखर्जी जैसी पावरफुल परफॉर्मर के सामने तो जरुर ये निर्देशक को इंप्रेस कर चुका होगा। इस रोल के लिए हैरान कर देने वारे परफॉर्मर की जरुरत होगी और हम ये जानने के लिए बेताब हैं कि ये लड़का है कौन'
जिन्हें नहीं पता है, उन्हें बता दें कि सालों पहले यशराज बैनर ने ही रणवीर सिंह को अपनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए चुना था और वो कितने दमदार परफॉर्मर हैं, ये हम सभी को पता है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...