'Mardaani 2' Public Review: Audience likes Rani Mukerji's performance, watch video
आज सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की कॉप ड्रामा मर्दानी 2 (Mardaani 2) रिलीज हुई है, जिसमें वो शिवानी शिवाजी राय के किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई यशराज बैनर की ही 'मर्दानी' की दूसरा भाग है। फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी एक धाकड़ पुलिसवाली के अवतार में दिखी थीं, जिस कारण दर्शक मर्दानी 2 (Mardaani 2) के लिए खासे उत्साहित हैं। फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) का फर्स्ट-डे,फर्स्ट-शो देखकर सिनेमाघरों से बाहर आए दर्शकों की मानें तो रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मर्दानी 2 (Mardaani 2) दर्शकों की सभी उम्मीदों को पूरा किया है।
{इसे भी पढ़ें- 'Mardaani 2' Movie Review: स्क्रीन पर शेरनी की तरह दहाड़ती हैं Rani Mukerji}
फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) में नाबालिकों के द्वारा किए जा रहे घिनौने अपराध के बारे में बात की गई है, जिसने दर्शकों को हिलाकर रख दिया है। फिल्म देखने वाले दर्शकों ने बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए बताया है कि, मर्दानी 2 (Mardaani 2) जैसी फिल्में बननी चाहिए क्योंकि यह सीधा समाज की सोच पर वार करती हैं। ऐसी फिल्मों के माध्यम से सभी को समाज की सच्चाई के बारे में पता चलता है।
{इसे भी पढ़ें- Mardaani 2 Twitter Reaction: दर्शकों का दिल दहला देगी रेप केस की खौफनाक दास्तां, सोशल मीडिया पर आए ये शानदार रिएक्शन}
एक दर्शक ने तो मर्दानी 2 (Mardaani 2) देखने के बाद सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग' सीरीज पर निशाना साधा है और बताया है कि, 'फिल्म में जो दिखाया गया है, वो वास्तव में होता है। फिल्म में जो दिखाया गया है, वो हमारे समाज की हकीकत है। अगर मैं सच कहूं तो लोग ऐसी फिल्मों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं, लेकिन दबंग जैसी फिल्में देखते हैं। वो फिल्में मनोरंजन तो करती हैं लेकिन मर्दानी जैसी फिल्में सच्चाई दिखाती हैं। मर्दानी 2 में जो दिखाया गया है, वो किसी की मां के साथ हो सकता है किसी की बहन के साथ हो सकता है। लोगों को ऐसी फिल्में देखना चाहिए।'
दर्शकों को मर्दानी 2 (Mardaani 2) में रानी मुखर्जी की अदाकारी भी खूब पसंद आई है और उन्होंने बताया है कि, 'रानी मुखर्जी ने एक टॉप क्लास किरदार निभाया है। वो पर्दे पर खूब प्रभावित करती हैं।'
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...