रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी राव के रोल में दिखाई दी। दर्शकों को उनका किरदार और फिल्म बहुत अच्छी लग रही हैं। तीन दिनों में इस फिल्म में 18.15 करोड़ रूपये तक की कमाई अपने नाम की है। 13 दिसंबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'मर्दानी 2' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.80 करोड़ रूपये, शनिवार को 6.55 करोड़ रूपये और रविवार को 7.80 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म की सफलता को देखते हुए रानी मुखर्जी शिरडी के साईं बाबा दरबार में पहुंची।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) ने पूजा अर्चना करने के बाद हाथ जोड़ कर अपनी मन्नत भी पूरी की। सोशल मीडिया पर रानी की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इन तस्वीरों में रानी साईं बाबा के सामने माथा टेकती दिखाई दी। उस दौरान उनका सन्मान भी किया है। सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। देखें आगे-
फिल्म रिलीज से पहले रानी मुखर्जी ने 'मर्दानी 2' का खूब प्रमोशन किया था। सोशल मीडिया पर ट्रेलर और पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की जानकारी दी थी। रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) में सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है। जोकि महिलायों को अपना निशाना बनाता है। रानी मुखर्जी फिल्म में निडर पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई दी। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरण द्वारा किया गया है तो वहीँ यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म है। साल 2014 में 'मर्दानी' रिलीज हुई थी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इस फिल्म में नाबालिग लड़कियों की तस्करी रैकेट पर आधारित कहानी थी। रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) इसका भंडाफोड़ करती दिखाई दी थी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...