बीते महीने में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'मास्टर' (Master) रिलीज हुई। रिलीज होने के बाद से ये फिल्म लगातार सफलता के झंडे गाड़े हुए है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। वैसे भी साउथ सुपरस्टार्स के फैंस तो पूरी दुनिया में हैं। साउथ स्टार्स के लिए फैंस की दीवानगी ऐसी की फिल्म रिलीज होने पर बारिश में भी नाचने लग जाते हैं। अब एक फैन ने कुछ ऐसा किया है कि देखकर आप भी इस फैन की तारीफ करेंगे।
इस फैन ने एक बैंगन पर मास्टर फिल्म से थलापति विजय के किरदार का लुक बना दिया। हालांकि ये वीडियो पिछले महीने का है लेकिन ये इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। यशवंत कुमार नाम के फैन एक शेफ भी हैं। यह एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं और लोगों को सब्जी बनाना सिखाते हैं। इसी चैनल पर अपना टैलेंट दिखाते हुए यशवंत ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें यशवंत ने एक बैंगन पर कलाकारी दिखाते हुए मास्टर विजय का पोस्टर उकेर दिया। आप भी देखिए...
उनका वीडियो देखकर हर कोई यशवंत की तारीफ कर रहा है। बात करें फिल्म की तो यह फिल्म जेडी (थलापति विजय) और भवानी (विजय सेतुपति) की लड़ाई की कहानी है। फिल्म में जेडी एक कॉलेज प्रोफेसर हैं और भवानी गैरकानूनी कामों में लगे हुए हैं। दोनों के बीच इस जबरदस्त जंग में तड़का लगाता है फिल्म का कमाल का म्यूजिक।
Verithanam ? Vaathi Raid continues at the boxoffice. Never ending #Master Pongal @AnandCinemas in namma Kanyakumari.
Also Read— பினு ???????????? ரசிகன் (@georgebenu) January 31, 2021
Subscribe Now
Enroll for our free updates