अर्जुन ने किया प्यार से इनकार, माया देने निकली अपनी जान !!!

'बेहद' सीरियल में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट। अर्जुन को पाने के लिए माया सुसाइड करने वाली हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 15, 2016 4:27 PM IST

टीवी शो ‘बेहद’ काफी जल्द ही दर्शको के दिलो मे एक ख़ास जगहा बना चुका हैं, इस शो की स्टोरी लाइन बाकी सीरियल से काफी ज्यादा हटके हैं, इनदिनों माया ,अर्जुन और सांझ के बीच का लव ट्राएंगल एक अलग ही मोड़ पर चला गया है। सांझ जिसके दिल में सालो से अर्जुन ने किया है राज अब वो माया के दिल का भी बन गया है राजकुमार, अब भला ज़िद्दी माया अपने प्रिंस चार्मिंग को अपने अलावा किसी और के बारे में सोचने का मौका भी कैसे दे दें।

'बेहद' सीरियल में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट। अर्जुन (अर्जुन टंडन) को पाने के लिए माया (जेनिफर विंगेट) सुसाइड करने वाली हैं। अब आप ये तो समझ ही सकते है, की सीरियल में शुरू हो गया हैं लव ट्रायंगल। माया की ज़िद्द है अर्जुन, जिसे पाने के लिए वो सांझ की लव स्टोरी का दि एन्ड करने के लिए अपनी तऱफ से शायद ही कोई मौका अपने हाथ से जाने दे। इसका नज़ारा तो आप इस शो के हाल फिलहाल के बीते एपिसोड में दिख ही लिया होगा। [इसे भी पढ़े: ये एक्ट्रेस कर रही हैं हिना खान को रिप्लेस 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में]

खबर के मुताबिक माया अब अर्जुन को पाने के लिए उसकी पसंद ना पसंद का ख्याल रखते हुए अपने उपर बदलाव करती दिखाई देगी। ताकि जब वो अर्जनु को प्रपोज़ करे। उसे इनकार नहीं बल्की इज़हार मिल सके। लेकिन माया जैसे ही अपने प्यार का इजहार अर्जुन से करती हैं अर्जुन माया के प्यार को नकार देती हैं। फिर क्या था माया अपने जिद्द पर आती हैं और सुसाइड करने की कोशिश करती हैं। [इसे भी पढ़े:हॉलिडे मूड में है टीवी का क्यूट कपल, मस्ती करतीं बालिका वधू एक्ट्रेस]

ये शो पूरी तरह से माया की जिंदगी पर आधारीत हैं, माया जो अपने पापा के कारण अपनी ज़िंदगी मे से खुशी को कही दूर कर चुकी हैं। वो शो मे हर तरफ से अकेली होकर, अपनी ज़िंदगी से परेशान होकर, माया ने काट ली थी अपनी नस, और फिर बाथटब मे लेट गई थी, पर फिर अपनी मां को याद करते हुए, माया ने अपनी ज़िंदगी को फिर से बचा लिया। पर अब ये लगता हैं की माया ये कदम फिर से नही उढाऐगी, क्योकि अब उसकी ज़िंदगी मे एंट्री हो गई हैं प्यार की यानी की अर्जुन की।