#MeToo: महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए सैक्चुअल हैरसमेंट आरोपों पर कैलाश खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘न तो मुझे इस मामले के बारे में पता है और...’

कैलाश खेर के अनुसार उन्होंने कभी भी किसी की साथ जानबूझकर बदतमीजी करने की कोशिश नहीं की है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 8, 2018 7:01 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुए #MeToo कैंपेन को लगातार सशक्त महिलाएं आगे बढ़ाती जा रही है। तनुश्री दत्ता के बाद दर्जनों अदाकाराओं और महिला पत्रकारों ने पुरुष कलाकारों के द्वारा की गई बदतमीजी के बारे में समाज को बताया है। इसी सिलसिलें को आगे बढ़ाते हुए 6 अक्टूबर के दिन एक महिला पत्रकार ने ट्वीट करके यह खुलासा किया था कि जाने-माने गायक-कम्पोजर कैलाश खेर ने सालों पहले उनके साथ सैक्चुअल हैरसमेंट करने की कोशिश की थी। पत्रकार ने ट्वीट करके #MeToo कैपेन को आगे बढ़ाया था, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

अपने ऊपर लगे इस आरोप पर चुप्पी तोड़ते हुए कैलाश खेर ने मीडिया से बात की है और बताया है कि उन्हें न तो ऐसे किसी वाकये के बारे में जानकारी है और न ही उन्हें याद है कि कभी उन्होंने ऐसा कुछ करने की हरकत की थी।

कैलाश खेर के बयान दिया है कि, ‘जो लोग मुझे जानते हैं या मुझसे कभी मिले हैं, वो जानते हैं कि मैं महिलाओं का कितना सम्मान करता हूं। खास करके मीडिया में काम करने वाली महिलाओं का तो मैं और भी सम्मान करता हूं क्योंकि उन्हें कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’

नाना पाटेकर, विकास बहल, कैलाश खेर, चेतन भगत और अब जुल्फी सैयद, भारत में दिखने लगा है #MeToo कैम्पेन का असर!

‘जब मेरे बारे में यह खबर आई तब मैं ट्रैवल कर रहा था। मैं इस खबर से बहुत ही आहत हुआ हूं। न तो मुझे ऐसा कोई वाक्या याद है और न ही मुझे इसके बारे में कोई जानकारी है। मैं ज्यादातर वक्त अपनी ही दुनिया में रहता हूं। अगर उस वजह से किसी को परेशानी हुई है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं संगीत से जितना प्यार करता हूं, वो ही मेरी पहचान है। मैं उन सभी का धन्यावाद करता हूं, जो मुझे प्यार और सम्मान देते हैं।’

अगर आप कैलाश खेर के बयान को ध्यान से देखें तो उन्होंने यह मानने से साफ इंकार कर दिया है कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ किया है। देखना होगा कि कैलाश के बयान के बाद महिला पत्रकार का रिएक्शन कैसा रहेगा ? आप इस मामले की हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहिए बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के साथ।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...