Metro In Dino: हिंदी सिनेमा की नई जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर चर्चा में हैं. पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे ये दोनों सितारे इन दिनों प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में सारा और आदित्य को मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए स्पॉट किया गया, जहां दोनों का स्टाइलिश लुक और उनकी केमिस्ट्री हर किसी का ध्यान खींच रही थी.
मेट्रो में दिखा ग्लैमर का तड़का
सारा अली खान इस दौरान ब्लू क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में नजर आईं. ओपन हेयर और सिल्वर ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद कैजुअल लेकिन स्टाइलिश रखा. वहीं, आदित्य रॉय कपूर ब्लू लाइनिंग टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे. दोनों स्टार्स ने न सिर्फ मेट्रो का सफर एंजॉय किया, बल्कि मेट्रो स्टेशन पर पैपराजी के लिए कई पोज भी दिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
'मेट्रो इन दिनों' एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सारा और आदित्य के अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को 4 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा.
View this post on Instagram
फैंस को है फिल्म की रिलीज का इंतजार
हाल ही में पूरी टीम कपिल शर्मा शो में भी प्रमोशन के लिए पहुंची थी. अब मुंबई मेट्रो में इन सितारों का यूं नजर आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था.फैंस अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सारा और आदित्य की इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखा जा सके.
View this post on Instagram
ऐसी ही मनोरंजन न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ.
Subscribe Now
Enroll for our free updates