Minissha Lamba is in love with Delhi businessman Akash Malik: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मिनिषा लांबा (Minissha Lamba) काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स आई थीं कि मिनिषा लांबा दिल्ली के एक बिजनेसमैन आकाश मलिक (Akash Malik) को डेट कर रही हैं। हाल ही में मिनिषा लांबा ने एक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अक्सर के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटोज को देखने के बाद फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया है।
मिनिषा लांबा ने कुछ दिनों पहले ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुद इस बात को कबूल किया था कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि वो इस रिलेशनशिप की प्राइवेसी को मेन्टेन करना चाहती हैं। मिनिषा लांबा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की ढेर सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इन फोटोज में मिनिषा लांबा और आकाश मलिक को क्यूट केमिस्ट्री साफ़ दिखाई देती है।
मिनिषा लांबा और आकाश मलिक की इस लेटेस्ट फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'इस फोटो में आप दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।' वहीं दूसरे यूजर ने मिनिषा लांबा पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी जल्दी? अभी तो आपका तलाक हुआ था।
मिनिषा लांबा ने रयान थाम से शादी की थी। दोनों काफी लंबे से अलग रह रहे थे और 2020 में दोनों का तलाक हो गया। मिनिषा लांबा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'यहां' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद मिनिषा लांबा 'बचना ऐ हसीनों' और 'किडनैप' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।