फिल्म मिर्जया के ऑडीशन के लिए एक स्ट्रगलर के रुप में गयीं थी सैयामी खेर
बॉलीवुड में हमेशा से नए कलाकारों को एंट्री लेने के लिए कई तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। कभी कास्टिंग काउच तो कभी उम्मीद से खराब रोल्स की वजह से नए कलाकार सालों तक काम नहीं कर पाते हैं लेकिन इन सबके लिए सैयामी खेर का ऑडीशन एक मिसाल की तरह है कि आफ मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकते हैं। भले आपको थोड़ा वक्त लगे लेकिन सफलता आपके कदमों में होगी, बस सही समय का इंतज़ार और अपने हुनर पर भरोसा करना चाहिए। [इसे भी पढ़ें- SHOCKING !! अपनी बेटी न्यासा की इस आदत से परेशान हैं बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन]
फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही सैयाममी खेर ने हाल में अपने ऑडीशन की सच्चाई बयां करके सबको चौंका कर रख दिया था। हम आपको बता दें कि सैयामी के नाम के आगे भले कपूर या खान न लगा हो लेकिन बॉलीवुड के बड़े-बड़े लोगों से उनके रिश्तेदारी है। मशहूर अदाकारा शबाना आजंमी उनकी मौसी हैं और तनवी आजमी उनकी बुआ लेकिन इसके बाबजूद सैयामी ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए उनके नाम का उपयोंग नहीं किया। फिल्म मिर्जया के ऑडीशन से पहले भी उन्होंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था, वो चाहती थीं कि उनको फिल्म उनके दम पर मिले। एक स्ट्रगल के तौप पर ऑडीशन पर गई सैयामी खेर को फिल्म मिर्जया पूरी तरह उनकी काबीलियत पर मिली है। इस बात को सैयामी ने मिर्जया के प्रमोशन के दैरान बताई थी। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान ने सोनाक्षी को कर दिया माफ, फिल्म दबंग 3 का होंगी हिस्सा]
आपको बता दें कि इस शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं। फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने बनाया है, जिसको गुलज़ार साहब ने लिखा है। फिल्म का इंतज़ार पहले से ही लोग कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म के गानों का जादू लोगों पर चढ़ चुका है। फिल्म के पहले लुक को देखकर ही लगा था कि यह फिल्म राकेश ओम प्रकाश मेहरा की तरफ से एक मास्टर पीस होने वाली है लेकिन अभी भी फिल्म को लेकर ऑडियंस का फानल वर्डिक्ट बाकी है जो कि 7 अक्टूबर को होगा।
फिल्म मिर्जया का ट्रेलर
Subscribe Now
Enroll for our free updates