एक्टर मोहित चड्ढा की फिल्म 'फ्लाइट' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म फ्लाइट बीते साल यानी 2021 में 2 अप्रैल को रिलीज हुई थी। कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना पड़ा था। फिल्म को जनता और क्रिटिक्स ने पसंद किया था। यहां तक कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म अभी ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है।
'फ्लाइट' को मेकर्स एक्शन थ्रिलर एंटरटेनर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने वीएफएक्स का इस्तेमाल किया थआ। फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर मोहित चड्डा शेयर किया कि शुरू में ये आइडिया एक शख्स के लिफ्ट में फंसने की कहानी पर बेस्ड था। कहानी में कई ट्वि्स्ट और टर्न आए और फाइनली वन मैन ऑन ए प्लेन ऑल अलोन एंड एन एम्पटी कॉकपिट आइडिया पर कहानी बनी। प्रोडक्शन हाउस की अपनी वीएफएक्स टीम है जिसने इस फिल्म को पूरी मेहनत से बनाया। पूरी फिल्म को एक स्टूडियो में शूट किया गया जिसमें एक इन हाउस टीम स्क्रीन पर क्रिएटिविटी और और विजन लाती थी। फाइनली फिल्म एक स्पाइन-चिलिंग थ्रिलर निकली।
View this post on Instagram
हॉलीवुड फिल्मों में तो एरियल एक्शन के लिए वीएफएक्स को काफी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार इसे इस्तेमाल किया गया। इंडियन सिनेमा में एक्शन फिल्मों के मामले में आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिला। फ्लाइट के एक्शन सीन और कहानी बॉलीवुड में एक बेहतर एक्शन फिल्म जॉनर की राह बनाती है।
सूरज जोशी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फ्लाइट' में मोहित चड्ढा के अलावा पवन राज मल्होत्रा, शिबानी बेदी, प्रीतम सिंह, विवेक वासवानी, जाकिर हुसैन, इशिता शर्मा, फरीद करीम, ध्रुवदित्य, रोहित पंत भी हैं। फिल्म में मोहित चड्ढा आदित्यराज एविएशन कंपनी के मालिक (रणवीर मल्होत्रा) का किरदार निभाया है। मेकर्स ने हाल में फिल्म रिलीज की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। अनुपम खेर, फराह खान, हंसल मेहता और रोशन अब्बास सहित कई स्टार्स ने 'फ्लाइट' की सराहना की।
Subscribe Now
Enroll for our free updates