Also Read
अर्जुन कपूर और सोनम कपूर आज बहोत व्यस्त हैं किसी फिल्म में नहीं बल्कि अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारी में। हम बात कर रहे हैं मोहित मारवाह की जो कि एक्टर भी हैं। शादी बड़े ही धूमधाम से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली है। इसलिए कल से ही मुंबई एअरपोर्ट पर कपूर खानदान के कई दिग्गजों को रवाना होते हुए देखा गया है।रविवार को सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर दोनों एयरपोर्ट से डेस्टिनेशन पर रवाना हुए। वहीं बोनी कपूर, उनकी पत्नी श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। जबकि जाह्नवी कपूर 'धड़क' फिल्म के काम में व्यस्त होने के कारण शादी में नहीं पहुच पाएंगी।
सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म के लिए पंजाब शहर में हैं। लेकिन समय पर दोनों ही बरात में शामिल हो जाएंगे। वैसे भी कोई और पहुचे या ना पहुचे अभिनेता अर्जुन कपूर शादी में शामिल होने के लिए पहुच चुके हैं।
#greatestlegend ? @arjunkapoor #antumoh? #weddingday credit @karishma
A post shared by ArjunkapoorItaly (@arjunkapoorfcitaly) on
बता दें कि मोहित मारवाह अर्जुन और सोनम कपूर की बूवा के बेटे हैं।
और जिस लड़की से मोहित की शादी होने जा रही है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी है। नाम है अंतरा मोतीवाला।
ये शादी रस उल-खेइमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में हो रही है।
ये रहा शादी का कार्ड
मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'रागदेश' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इन सबके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म 'लव शॉट्स' में भी नजर आ रहे हैं।