हम्मा-हम्मा और तम्मा-तम्मा के बाद अब अक्षय कुमार का ये सुपरहिट गाना होगा रिक्रिएट

फिल्म मेक्रो को जब कोई नहीं स्क्रिप्ट नहीं मिल रही तो वे सारे साउथ की फिल्मे रीमेक बनाकर अपनी रोजी रोटी चला रहे है। यहाँ तक फिल्मो में अब पुराने गानों को भी नए तरीको से पेश किया जा रहा है।

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: February 22, 2017 3:20 PM IST

आजकल की फिल्मो के लिए फिल्म मेकरों के पास ना कोई नई कहानी है और ना ही कोई नया गाना। ऐसे में अपनी दूकान चलाने के लिए कुछ ना कुछ इंतजाम ऐसे करने पड़ रहे है, जिसकी वजह से बॉलीवुड की ट्रेन चलती रहे और बॉलीवुड प्रेमी उस ट्रेन में सवार होते रहे, फिर चाहे पुरानी कहानी ही क्यों ना नए तरीके से फिल्मानी पड़े।

फिल्म मेक्रो को जब कोई नहीं स्क्रिप्ट नहीं मिल रही तो वे सारे साउथ की फिल्मे रीमेक बनाकर अपनी रोजी रोटी चला रहे है। यहाँ तक फिल्मो में अब पुराने गानों को भी नए तरीको से पेश किया जा रहा है। मज़े की बात ये है की, दर्शक इन नए तरीको को अपना भी रहे है। अब देख लीजिए ना ! फिल्म 'ओके जानू' का गाना 'हम्मा-हम्मा', फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना 'तम्मा-तम्मा' और फिल्म 'रईस' का गाना 'लैला ओ लैला' पुरानी फिल्मो के गीत थे पर उसे नए तरीके से नए सिंगर से गवा कर दर्शको के बीच पेश किया, जिसमे बहुत ही अच्छा प्रतिसाद भी मिला। अब ये चीजे इतनी सरल और हित हो चुकी है, हर कोई फिल्म मेकर इस अत्याधुनिक स्टाइल को अपना रहा है।[इसे भी पढ़ें: शाहरुख़, सलमान, आमिर खान पर बोलना कंगना रानौत को पडा भारी.. हो गया करोड़ का नुकसान ]

ताज़ा-ताज़ा खबरों के मुताबिक़ अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' के एक सुपरहिट गाने को रिक्रिएट किया जाएगा। जी हाँ, हम बात कर रहे उसी गीत की, जिस पर आज भी लोग थिरकते है। हम बात कर रहे है अक्षय और रवीना का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' का। इस गाने पर लोग आज भी थिरकते है और जब इस पर लगेगा नई बीट्स का तड़का तो ना जाने क्या होगा। आपको बता दें कि यह गाना अब्बास मस्तान की आने वाली फ़िल्म 'मशीन' के लिए रिक्रिएट किया जाने वाला है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के इस गाने पर अब न्यूकमर मुस्तफा और किआरा अडवाणी ठुमके लगाएंगे[इसे भी पढ़ें: साउथ का ये सुपरस्टार होगा अजय देवगन की 'गोलमाल 4' का विलेन]

इस गाने में मुस्तफा भी अक्षय कुमार की तरह डार्क ग्लासेज पहने दिखाई देंगे। इस गाने को बोस्को कोरियोग्राफ करेंगे। अब्बास मस्तान ने कहा है कि गाने के बन जाने के बाद इसे सबसे पहले अक्षय कुमार को दिखाया जाएगा। मज़े की बात यह है कि इस गाने को पहले उदित नारायण ने गाया था और इस बार भी वही गाएंगे बस फीमेल वौइस् कविता कृष्णामूर्ति नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ होंगी। मशीन एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म होगी जो 17 मार्च 2017 को रिलीज़ होगी।