Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Monalisa ने शुरू की अपने करियर की पहली फिल्म की शूटिंग, माथे पर बड़ा मांगटीका और कानों में कुंडल, तस्वीर देख फैंस हुए एक्साइटेड

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा में आईं मोनालिसा अब बतौर एक्ट्रेस अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: July 20, 2025 12:45 AM IST

Monalisa ने शुरू की अपने करियर की पहली फिल्म की शूटिंग, माथे पर बड़ा मांगटीका और कानों में कुंडल, तस्वीर देख फैंस हुए एक्साइटेड

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा में आईं मोनालिसा अब बतौर एक्ट्रेस अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

यहां हुई शूटिंग की शुरुआत

'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इटावा में शुरू हो चुकी है. फिल्म का डायरेक्शन सनोज मिश्रा कर रहे हैं, और इसके मेकर धीरेंद्र चौबे हैं. खास बात ये है, कि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत देवी मां के मंदिर में नारियल फोड़कर की गई, ताकि शुभता बनी रहे.

मोनालिसा का दमदार किरदार

इस फिल्म में मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल निभा रही हैं, जो अपने पिता के लिए संघर्ष करती है, और डिफेंस में जाने का सपना देखती हैं. फिल्म में उनकी जर्नी, स्ट्रगल और एक इमोशनल लव स्टोरी को दिखाया जाएगा.

ये सितारे भी आएंगे नजर

फिल्म में मोनालिसा के साथ अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग राजा सुमेर सिंह किला इटावा में हो रही है.

दमदार टीम के साथ बनेगी फिल्म

सिनेमैटोग्राफी साहिल अंसारी कर रहे हैं. संगीत शेखर संतोष देंगे , तो गीत सनोज मिश्रा ने लिखे हैं, कोरियोग्राफी दिलीप मिस्त्री, तो गायक अन्नु प्रिया, लाइन प्रोड्यूसर शाहनवाज आलम, पवन सिंह, सत्यदेव गुप्ता कर रहे हैं.

मणिपुर की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

ये फिल्म मणिपुर में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें न सिर्फ एक बेटी का संघर्ष दिखेगा बल्कि एक भावुक लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी. मोनालिसा के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है, कि वो अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी छाप छोड़ने आ रही हैं. अब देखना ये होगा कि उनकी पहली फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.