बॉलीवुड के वो कपल जो कभी रिलेशन में थे ही नहीं

बॉलीवुड की हर गॉसिप को हम खूब इंजाय करते हैँ। क्या हमने कभी यह सोचा है कि इनमें से कितनी गॉसिप्स होती हैं सच और कितनी होती हैं गलत।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 20, 2016 4:36 PM IST

आपको भरोसा नहीं होगा कि बॉलीवुड के गलियारों में किन-किन लोगों के नाम जुड़ चुके हैं

हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि बॉलीवुड कॉट्रोवर्सीज और गॉसिप्स से हमेशा भरा रहता है। हम भी इन चटपटी खबरों को खूब इंजॉय करते है। जो लिंक अप की खबरें हमारे पास आतीं हैं उनमें से कुछ सही भी होती हैं, लेकिल बहुत सी खबरें गलत भी होती है। बॉलीवुड स्टार्स के लिए यह बहुत मुश्किल होता है कि वो अपनी इमेज को कैसे बना के रखें। क्योंकि हर वक्त पब्लिक आईज़ में रहने का यह सबसे बड़ा नुकसान है कि कोई भी बात खबर बन जाती है। उसमें सच्चाई कितनी है इसका कोई ख्याल नहीं रखता।

1.प्रीति, ब्रेट ली और युवराज

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - cluesarena

जब यह खबर सामने आयी कि प्रीति, किंगस इलेवन पंजाब के प्लेयर युवराज और ब्रेट ली के साथ रिलेशन में हैं तब खुद प्रीति चौंक गयीं थीं। लेकिन तब तक मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल चुकी थी। लेकिन बाद में प्रीति ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों ही उनके भाई जैसे हैं। प्रीती ने कहा था कि मीडिया खुद उनके घर आ सकती है जहां वे उनके सामने दोनो को राखी भी बांध सकती हैं।

2.फरहान और अदिति राव

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - cluesarena

जब दोनों ने फिल्म वजीर की थी तब खबरें आईं थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। लेकिन दोनो ने इस पर कमेंट करने से मना कर दिया था। लेकिन आप तो जानते हैं कि मीडिया कैसे काम करता है।

3.अनुष्का और सिद्धार्थ माल्या

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - cluesarena

एक वक्त ऐसी खबरें आयीं थीं कि अनुष्का, सिध्दार्थ को डेट कर रहीं हैं। सिद्धार्थ का प्राइवेट जेट अनुष्का को छोड़ने भी जाता हैं। लेकिन इन सब बातों पर तब लगाम लग गयी जब सिध्दार्थ के स्पोकपर्सन ने मीडिया के सामने इन खबरों को गलत और बेबुनियाद ठहरा दिया।

4.शाहिद और हुमा

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - cluesarena

यह खबर सुन के शाहिद और हुमा खुद चौंक गये थे कि वो एक दूसरे को डेट कर रहें है। जब एक पत्रकार ने शाहिद से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम दोनों खुद 2 बार मिले हैं।

5.अर्जुन और अथिया शेट्टी

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - cluesarena

वैसे तो अर्जुन का नाम काफी हसीनाओं से जुड़ चुका है और वे खुद इन बातों को बेबुनियाद बताते रहें हैं। लेकिन जब अर्जुन को इस बात का पता चला कि वे नई नवेली अथिया को डेट कर रहे हैं तो वे खुद शॉक हो गये। अर्जुन ने यह कहते हुए बात को खत्म कर दिया कि दोनो सिर्फ दोस्त हैं।

6.अमिताभ और ऐश्वर्या

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - cluesarena

अब यह तो हद ही हो गयी, गॉसिप बनाने के लिए लोग कुछ भी कर देते है। अमिताभ का नाम ऐश से जोड़ना तो बेवकूफी ही लगती है। खैर आपको बता दें कि यह खबर तब आयी थी जब ऐश ने अमिताभ के साथ 'कजरा रे' गाना शूट किया था।

7.सलमान और स्नेहा

MOST HYPED NON AFFAIRS IN BOLLYWOOD फोटो साभार - dmcdn.net

सलमान के साथ तो जब तब किसी न किसी का नाम जुड़ता ही रहता है। लेकिन जब स्नेहा का नाम सलमान के साथ जुड़ा तब उनको भी झटका लगा था। खैर यह बात फिल्म लकी खत्म होते ही खत्म हो गयी।