Mother's Day आते ही इमोशनल हुईं नेशनल क्रश Sonam Bajwa
Sonam Bajwa on Mothers Day: पंजाबी अदाकारा सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने इस समय बॉक्स ऑफिस हिला रखा है. कुछ समय पहले ही सोनम बाजवा की फिल्म पिट स्यापा (Pitt Siyapa) रिलीज हुई है. अब भी सोनम बाजवा अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई हैं. इसी बीच सोनम बाजवा मदर्स डे के आते ही इमोशनल हो गई हैं. हाल ही में सोनम बाजवा ने बताया है कि कैसे सालों से वो अपनी मां से केवल एक ही बात बोल रही हैं. हालांकि उनकी मां उनकी एक बात नहीं सुनती. अपनी मां का जिक्र करते हुए सोनम बाजवा ने कहा, ये वही बात हो गई कि कितना मुश्किल है हमारे कल्चर में अपने दिल की बात माता पिता को बोलना... मैं बस अपनी मम्मी को यही कहना चाहूंगी कि आपने पूरी जिंदगी काम किया है. मेरी मां कुछ समय पहले ही रिटायर हुई हैं. वो एक टीचर हैं. तो मेरी मां ने अपनी पूरी जिंदगी काम किया है. मेरे माता-पिता दोनों ने पूरी जिंदगी बहुत मेहनत की है. मैं हमेशा अपने माता पिता से बोलती हूं कि आप लोग रिटायरमेंट के बाद एक अलग जिंदगी शुरू करो. जो शौक आप कभी पूरा नहीं कर पाए, वो अब पूरे करो.
आगे सोनम बाजवा ने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी मां हमेशा स्वस्थ रहे. मैं अपनी मां को फिटनेस पर ध्यान दने के लिए कहना चाहती हूं. मां तुम रोज वॉक पर जाया करो. मुझे लगता है कि हैल्थ से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है. बाकी तो मेरी मम्मी बहुत समझदार है. वो बस खुश रहे. उनकी नौकरी वौकरी सब हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि अब वो जिंदगी को खूब इंजॉय करें.
बातों ही बातों में सोनम बाजवा ने माना कि वो अब समय के साथ और भी अच्छे रोल तलाश रही हैं. सोनम बाजवा ने कहा वैसे मैं हर तरह के किरदार निभाए हैं. पंजाबी फिल्मों में कई बार सीरियस रोल्स भी निभाए हैं. अब तक मैंने पिट स्याप्पा जैसा किरदार नहीं निभाया है. हालांकि मैं कॉन्सेप्ट ओरिएंटेड स्टोरीज पर मैं हमेशा ध्यान देती हूं. मैंने एक फिल्म की थी गुड्डियां पटोले जिसमें नानी और जो दो लड़कियां हैं उनके बीच की कहानी है. लोगों ने उस फिल्म को बहुत प्यार दिया था. अड़ा मुट्यारा में भी बहुत अलग फिल्म थी. पंजाब में ऐसी फिल्म बनाई ही नहीं गई थी. तो मैं पहले से ही अपने करिदारों को बहुत सोच समझकर चूज करती हूं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…