Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

‘झूठा कहीं का’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, कॉमेडी से भरपूर है ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल की ये फिल्म

‘झूठा कहीं का’ फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: June 29, 2019 1:41 PM IST

‘झूठा कहीं का’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, कॉमेडी से भरपूर है ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल की ये फिल्म

‘झूठा कहीं का’ फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। पिछले काफी समय से ये फिल्म चर्चा में थी। रिलीज हुए इस मोशन पोस्टर में ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल, ओमकार कपूर और सनी सिंह दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने रिलीज किया हुआ ये मोशन पोस्टर एनिमेटेड है। वैसे आपको बता दें, ‘झूठा कहीं का’ का मोशन पोस्टर रिलीज करने से पहले ऋषि कपूर और जिम्मी शेरगिल ने मिलकर इसका पहला पोस्टर रिलीज किया था। इसके बाद अचानक ये फिल्म सुर्खियों में आ गयी थी। इस फिल्म का निर्देशन समीप कांग ने किया है।

दीपिका पादुकोण ने ‘छपाक’ और ‘83’ फिल्मों को लेकर किया खुलासा, अपने किरदार को लेकर कही गई बातें

मालूम हो कि ‘झूठा कहीं का’ फिल्म का मोशन पोस्टर इस बार फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने ने फिल्म रिलीज की भी घोषणा की है। ये फिल्म अगले महीने 19 जुलाई 2019 को रिलीज होने जा रही है।

'सुपर 30' के नए गाने का पहला लुक आया सामने, ऋतिक रोशन ने शेयर कर दी खुद जानकारी

जारी हुआ मोशन पोस्टर काफी मजेदार है। ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल, ओमकार कपूर और सनी सिंह के कैरेक्टर के बीच काफी मजेदार जुगलबंदी दिखाई दे रही हैं। मालूम हो कि ऋषि कपूर पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। वहां से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अपने फैंस के करीब जुड़े हुए है। न्यूयॉर्क में उनके मिलकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स जाते हुए दिखाई देते है। जब- जब उनसे मिलने कोई बॉलीवुड सेलेब्स न्यूयॉर्क में जाता है वो तुरंत इसकी जानकरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दे देते है। अब तक प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान से लेकर विक्की कौशिल समेत कई सेलेब्स उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए है।

खैर, अगर आपको जारी हुए मोशन पोस्टर पर नजर डाले तो आपको पता चलेगा कि ऋषि कपूर और जिम्मी शेरगिल, ओमकार कपूर और सनी सिंह ने बांध दिया है। इससे पहले ये चारों किरदार एक दूसको रे चुपके से देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद ये चारों किरदार एक दूसरे के सामने आते है और इनके बीच मजेदार मुठभेड़ होती है। इस फिल्म में इन चारों के आलावा लिलेट दुबे और मनोज जोशी भी दमदार किरदार में दर्शकों को दिखाई देंगे। दर्शकों को बता दें, ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी और उम्मीद करते है कि दर्शकों को भी पसंद आएंगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...