Also Read
टीवी एक्टर मौनी रॉय को शो 'नागिन' ने अलग ही पहचान मिली हैं, जिसकी बदौलत वो स्मॉल स्क्रीन की पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। एकता कपूर के शो 'नागिन' से मौनी रॉय रातों रात स्टार बन गई हैं, पर लगता है कि यह स्टारडम वो संभाल नहीं पा रहीं।
नागिन-2 के प्रेस कांफ्रेंस में मौनी रॉय का बिहेवियर बहुत अजीब था। हमे माना की ये स्टारडम उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का अब हिस्सा बन गया है। मौनी रॉय छोटे परदे की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। दर्शको ने उन्हें अपने दिल में एक ख़ास जगह दी हैं। लेकिन इसका ये इस प्यार का आप गलत फायदा उठाओ और समय समय पर आप इसकी भरपाई करो। [इसे भी पढ़े : OMG! बोल्ड हुआ छोटा पर्दा, 'नागार्जुन’ में मृणाल जैन और ऋचा मुखर्जी के बीच इंटीमेट सीन]
'नागिन-2' के इंटरव्यू के लिए उनके सारे को-स्टार्स ठीक वक्त पर और जगह पर पहुंच चुके थे मगर मौनी स्टारडम दिखाते हुए समय से 2 घंटे देर से पहुंचीं। इवेंट पर आने के बाद भी उनके नखरे कम नहीं हुए। मौनी रॉय एक टेबल से उठकर दूसरे टेबल पर भी जाने को तैयार नहीं थीं। इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय को फ़िल्मी स्टार्स की तरह पसंद के ही सवाल चाहिए थे। उनसे जब हमने उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में जानने की कोशिश की, तो उन्होंने बातों को घुमाते हुए, स्टारडम दिखाते हुए कहा कि अभी इसके बारे में बात करने का सही टाइम नहीं हैं। साथ ही यह भी कहा कि ये सारे सवाल अजीब ही हैं। जब हमने शो से रिलेटेड लिप जॉब के बारे में सवाल पूछा तो मौनी रॉय अचानक से भड़क गई और सवाल पर सवाल करने लगी। उन्होंने गुस्से में आकर यह कह दिया कि अब मैं इंटरव्यू ही नहीं दूंगी। नागिन-2 के प्रेस कांफ्रेंस में बाकी को-स्टार्स याने अदा खान, करणवीर बोहरा और आशका गोरडिया ने बहुत सलीके से हर सवाल का जवाब दिया और घुलमिल भी गए।

बात अगर इनके लुक की करे तो एक्टर्स अदा खान ब्लैक ड्रेस में काफी खुबसूरत दिखा रही थी, देखने वालो की नजर उनपर टिक गई थी। अदा शो में ‘सेशा’ के किरदार में हैं जो की, ‘रॉकी’ से प्यार करती हैं। करणवीर बोहरा भी व्हाइट -ब्लू कॉम्बिनेशन सूट में काफी अछे लग रहे थे। उनके शूज व्हाइट कलर्स थे जो की नागिन-2 से इंस्पायर्ड दिखा। इनके शूज पर गोल्डन कलर्स में नाग का मुखवटा दिखा। आशका गोरडिया भी गोल्डन कलर्स की साड़ी में बेहद खुबसूरत लग रही थी। [इसे भी पढ़े: SHOCKING! बेबी बंप के साथ श्वेता तिवारी ने लगाए ठुमके]

लेकिन शो की असली 'नागिन' मौनी रॉय के जलवे तो कुछ और ही थे। प्रेस कांफ्रेंस में मौनी व्हाइट कलर्स के एक हैवी स्कर्ट में दिखी जो कि वो संभाल नहीं पा रही थी। मौनी इवेंट में जो कुछ भी पहनकर आई थी वो ड्रेस अजीब था। बाकि को-स्टार्स से मौनी रॉय अलग तो दिखा ही रही थी और अजीब भी लग रही थी। वैसे एक बात तो हैं मौनी पर स्टारडम का नशा कुछ जायद ही चला गया हैं और अब वो उन्हें सम्बह्ल ही नहीं पा रही हैं।