उठ गया पर्दा, 'नागिन 2' में कुछ ऐसी दिखेंगी मौनी रॉय

इस सीजन में मौनी रॉय के साथ करणवीर बोहरा साथ नज़र आने वाले हैं

WrittenBy
By: Shweta Mahesh | Published: September 17, 2016 8:12 PM IST

एक बार फिर कलर्स चैनल का बहुचर्चित शो 'नागिन' सुर्ख़ियों में हैं। अब इसका दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा हैं और मजे की बात यह हैं की इस बार एक नहीं बल्कि दो दो मौनी रॉय हम हे अपने हुस्न और कातिल अदाओ से घायल करने के लिए तैयार हैं।

जैसी की आप सभी को पता हैं इस सीजन में मौनी दो अलग लाग रूपों में नज़र आने वाली हैं। शिवन्या उर्फ़ मौनी ऑन स्क्रीन पर माँ और बेटी के किरदार में नज़र आएगी। मौनी ने कुछ दिन पहले अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपना लुक रिविल किया था जिसे देख कर यह लगता हैं की वो इस लुक से ओने फैंस को कुछ कहना चाहती हैं। हाल ही में कलर्स चैनल ने नागिन का दूसरा प्रोमो रिविल किया हैं जिसमे आप शिवन्या को देख सकती हैं।

बता दें की शो से जुड़े कलाकारों ने शूटिंग शुरू कर दी हैं। शो में 25 साल का लिप होने वाला हैं। प्रोमो में शिवन्या पंडित जी कहती हैं की उसकी बेटी भी अब नागिन हैं, वो कैसे इस बात का कैसे सामना करेंगी। शिवान्या की बेटी में नागिन के गुण हैं। इस बात से अभी वो वंचित हैं। इसी बात की फ़िक्र उसकी माँ शिवान्या को सताई जा रही हैं की कैसे वो इस बात को स्वीकार करती हैं। इससे पहले भी नागिन का पहला प्रोमो रिलीज़ हुआ था लेकिन इस प्रोमो में 'नागिन' से जुदा सस्पेंस अब भी बरकरार है।

[इसे भी पढ़ें : 'बेहद' के सेट पर अपनी को-स्टार अनेरी वजानी को बचाने के चक्कर में खुद को जला बैठे कुशल टंडन]

पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी नागिन का हिस्सा थे लेकिन इस बार दुसरे सीजन में करणवीर बोहरा उनकी जगह लेंगे। शो, 8 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला हैं। मजे की बात यह कि नागिन सीजन का पहले टेलीकास्ट नवम्बर 8, 2015 को शुरू हुआ था और दूसरा सीजन भी 8 नवम्बर 2017 को शुरू होगा। लगता हैं एकता कपूर का लकी नंबर 8 हैं जिसके चलते शो को एक बार फिर से नए लोगों के साथ लांच किया जा रहा हैं। देखिये 'नागिन 2' का ट्रेलर

Aah Rahi Hai Woh !!!! #Naagin2 with @Roymouni @ColorsTV starts 8th October @mnysha @EkmainaurEktu7 #Television pic.twitter.com/WVf1ub475W

— Raj Nayak (@rajcheerfull) September 17, 2016