'बिग बॉस 19' के फिनाले से ठीक पहले शो के मेकर्स द्वारा चली गई 'तिरछी चाल' ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. मिड-वीक एविक्शन के लिए पहली बार लाइव ऑडियंस को बुलाकर वोटिंग कराई गई, जिस वजह से मृदुल तिवारी को शो से बाहर कर दिया गया. इस एविक्शन को लेकर दर्शक बेहद नाराज हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस एविक्शन से एकदम हैरान हैं. 8से एविक्शन पर मृदुल की बहन और यूट्यूबर प्रगति तिवारी ने 'बिग बॉस' के मेकर्स पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है. प्रगति ने बिग बॉस को बहुत खरी खोटी सुनाई है. वहीं फैंस भी प्रगति और मृदुल के सपोर्ट में हैं.
प्रगति तिवारी ने लगाई बिग बॉस की क्लास
प्रगति तिवारी ने अपने भाई के एविक्शन को लेकर शो के मेकर्स पर कई गंभीर आरोपों लगाएं है. उनका आरोप यह है कि मेकर्स ने लाइव ऑडियंस को बुलाकर उनसे झूठ बोला था. मेकर्स ने ऑडियंस के सामने तीन कंटेस्टेंट को खड़ा किया और उन्हें बताया गया कि जिनके पक्ष में जायदा वोट पड़ेंगे, वह घर का अगला कैप्टन बनेगा. ऑडियंस ने गौरव खन्ना को कैप्टन बनाने के लिए वोट किया. मेकर्स ने इसी वोटिंग का इस्तेमाल किया और जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले थे उन्हें शो से बाहर कर दिया. इस तरह, कैप्टेंसी टास्क के नाम पर कराए गए वोटों का इस्तेमाल एविक्शन के लिए किया गया.
मृदुल तिवारी के लिए फैंस कर रहें विरोध
मृदुल तिवारी के इस शॉकिंग एविक्शन को दर्शकों ने पूरी तरह गलत बताया है और सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है. कई लोगों ने कहा कि वे केवल मृदुल तिवारी के लिए ही यह शो देखते थे. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा है कि "आज से शो देखना बंद". वहीं मृदुल तिवारी भी घर से बेघर होने के बाद बिग बॉस पर अनफेयर फैसले का आरोप लगाया है. लोगों का मानना है कि वोटिंग के हिसाब से मृदुल को कभी नहीं हराया जा सकता है. क्योंकि मृदुल की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates