Mrs. Chatterjee vs Norway: Mardaani 2 के बाद अब पूरे देश को चुनौती देंगी Rani Mukerji !!

Rani Mukerji next film Mrs. Chatterjee vs Norway announced on her birthday: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा रानी मुखर्जी की अगली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का धमाकेदार ऐलान हो गया है। इस बार पूरे देश को ही चुनौती देंगी 'मर्दानी' स्टार।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: March 21, 2021 3:57 PM IST

Rani Mukerji next film Mrs. Chatterjee vs Norway announced on her birthday: बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘मर्दानी 2’ के बाद अगर आप इस पावरफुल स्टार को मिस कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अदाकारा जल्दी ही एक दमदार फिल्म में नजर आने वाली हैं। रानी मुखर्जी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने अदाकारा के फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। एक्ट्रेस एक बार फिर महिला केंद्रित फिल्म लेकर सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को यशराज बैनर के तले नहीं बल्कि जी स्टूडियो और एमी एंटरटेनमेंट मिलकर बनाने वाले हैं।

इस फिल्म का नाम मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Mrs. Chatterjee vs Norway) रखा गया है। इस फिल्म को आशिमा छिब्बर (Ashima Chibber) डायरेक्ट करने वाली है। फिलहाल ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज में हैं। फिल्म जल्दी ही एक इस मौके पर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है।

इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली है। जो अपनी चुनौतियों का मजबूती से सामना करती है और एक देश तक से भिड़ जाती है। अपने बर्थडे पर हुए इस ऐलान से एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मेरा बर्थडे सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता था। जब मेरी फिल्म का ऐलान हुआ है। मेरे 25 साल के फिल्मी करियर में इस बार शायद मेरे करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साइन की है।'

रानी मुखर्जी ने कहा, 'मैंने महिला केंद्रित फिल्म राजा की आएगी बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब संयोग से अपने 25 साल के फिल्मी करियर में मैंने एक बार फिर महिला केंद्रित फिल्म ही साइन की है। जो अपनी चुनौतियों से लड़ती है और एक देश से भी भिड़ जाती है। ये फिल्म सभी मांओं को समपर्ति है। ये वाकई एक शानदार स्क्रिप्ट है। जिसे मैंने काफी सालों पहले पढ़ा था। उसी वक्त मैंने इस फिल्म को करने का फैसला कर लिया था। मेरे लिए सौभाग्य है कि मैं निखिल आडवाणी की क्रिएटिव टीम से जुड़ी जिन्हें मैं कुछ कुछ होता है के वक्त से जानती हूं। उनकी कंपनी एमी एंटरटेनमेंट को बढ़ता हुआ देखकर अच्छा लगता है। मैं खुश हूं कि जी स्टूडियो इस पावरफुल स्क्रिप्ट के साथ जुड़े हैं।’