Mrunal Thakur Birthday: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। मृणाल ठाकुर अभी हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस खास कमाई तो नहीं कर पाई, लेकिन मृणाल ठाकुर ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। इसके अलावा मृणाल ठाकुर कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है। मृणाल ठाकुर ने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ से अपनी एक नई पहचान बनाई थीं। लेकिन आज हम आपको मृणाल ठाकुर के बारे में वो बताने वाले है, जिसपर शायद आप विश्वास न कर पाए। एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस आत्महत्या करने की भी सोचती थी। तो चलिए आपको बताते है इसके पीछे क्या कारण रहा था।
मृणाल को आते थे आत्महत्या करने के विचार
मृणाल ठाकुर आज एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। लेकिन मृणाल ठाकुर ने कभी एक्टिंग के बारे में इतना सोचा नहीं था, वो क्राइम जर्नलिज्म करना चाहती थी। इन सब के बाद मृणाल ठाकुर ने टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत की और बॉलीवुड तक पहुंच गई। लेकिन एक समय ऐसा था जब मृणाल ठाकुर आत्महत्या करने के बारे में सोचती थी। इसको लेकर मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मैं अक्सर ट्रेन से शपर किया करती थी, कई बार मन करते था की मैं कूदकर जान दे दूं।' इसके पीछे की वजह उन्होंने आत्मविश्वास की कमी को बताया था। इस सच को जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर अभी हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में नजर आई थी।
View this post on Instagram
कई बार ट्रोल हुई मृणाल ठाकुर
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सब चीजों से ऊपर उठकर एक्टिंग में अपना करियर बनाया। मृणाल ठाकुर को इस सफर में कई परेशानी आई। एक समय ऐसा था जब मृणाल ठाकुर को उनके फिगर को लेकर ट्रोल किया जाता था। ट्रोल्स उन्हें 'मटका' तक बोलते थे। लेकिन मृणाल ठाकुर ने कभी हार नहीं मानी और अपने सफर पर आगे बढ़ती रही और आज वो एक कमयाब एक्ट्रेस है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates