बॉलीवुड के लिए साल 2016 अब तक बेहद कामयाब साबित हो रहा है। शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्मो ने धडल्ले से कमाई करते हुए कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार और सलमान खान को टक्कर देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान में आ गए हैं।
जी हाँ टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी पर बनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाल दिखा रही है और खूब कमाई कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श ने फिल्म के वीकेंड कलेक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, "Fri 21।30 cr, Sat 20।60 cr, Sun 24।10 cr। Total: 66 cr। India biz।" [इसे भी पढ़ें:एम एस धोनी की फिल्म पर पाकिस्तान ने लगा दिया बैन]
2016 में आई फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन पर नजर डाले तो सुशांत की इस बायोपिक ने अक्षय कुमार की 'हाउसफुल-3' और शाहरुख की 'फैन' को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, सलमान खान स्टारर 'सुल्तान' 2016 में सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म है। सलमान खान की सुल्तान ने 180।36 करोड़ कमाए थे। दूसरे नंबर पर सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनफोल्ड स्टोरी' है। अक्षय कुमार की 'हाउसफुल-3' तीसरे पायदान पर और चौथे नंबर पर शाहरुख खान की 'फैन' फिल्म है।
जानकारों के मुताबिक धोनी की फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी आनेवाले दिनों में और अच्छी कमाई कर सकती है। देखते हैं की क्रिकेट के मैदान में अच्छे अच्छों को पछाड़ने वाले धोनी अब बॉलीवुड के दबंग खान को पछाड़ पाते हैं या नहीं।