Munawar Faruqui ने किया Elvish Yadav के NGO स्कैम का पर्दाफाश! 9 करोड़ के डोनेशन पर पूछा ये सवाल

Elvish Yadav का नाम एक बार फिर से विवाद से जुड़ता नजर आ रहा है. हाल ही में एल्विश ने एक बच्चे के इलाज के लिए दान के लिए डोनेशन की अपील की थी, जिसपर अब निशाना साधते हुए Munawar Faruqui ने सवाल खड़े किए हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 20, 2025 4:53 PM IST

Munawar Faruqui ने किया Elvish Yadav के NGO स्कैम का पर्दाफाश! 9 करोड़ के डोनेशन पर पूछा ये सवाल

Munawar Faruqui React On Elvish Yadav Video: सोशल मीडिया से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी खास पहचान बनाने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एल्विश यादव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक परिवार के साथ उनके बच्चे के इलाज के लिए मदद की अपील करते नजर आए थे. एल्विश (Elvish Yadav Video) के उसी क्लिप को लेकर अब मुनव्वर (Munawar Faruqui News) ने एक्टर पर तंज कसा और और एक NGO स्कैम का पर्दाफाश किया है.

एल्विश यादव के वीडियो पर मुनव्वर फारूकी का तंज

एल्विश यादव के वीडियो शेयर करने के बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने NGO पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कुछ एनजीओ डोनेशन इकट्ठा करने के लिए एजेंसियों के जरिए मशहूर सेलेब्स और इंफ्लुएंसर्स से इमोशनल अपील करवाते हैं. हमारे चार्जेस बहुत हाई है और वो लोग उतना देने के लिए भी तैयार थे.'

TRENDING NOW

'मैं तो हैरान था कि ये कौन सा धंधा चल रहा है?'

'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारूकी ने वीडियो में आगे कहा, 'पहले तो हमें इस तरह का प्रमोशन करना ही नहीं चाहिए, मैं तो हैरान था कि ये कौन सा धंधा चल रहा है? हो सकता है वकाई ऐसा हो या ना हो, लेकिन इलाज के बाद पैसा कहां जाएगा? अगर इतना क्राउड फंड जमा करने वाले हो, उसके अलावा कुछ तो बिजनेस मोटिवेट होगा ना. सिक है भाई! सब पागल हो चुके हैं.'

[video width="720" height="1280" mp4" type="video/mp4">="https://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2025/12/AQM9MqMzcVeXSoZE5ziR8jUVwGyVie7ewN-_UmVA0bkrebqxTIhVtoxVG3bhu8PcigfKs8_NTD3yMaN3cDLsfwEt0hOQS5IJ.mp4"][/video]

'आप इस तरह की इमोशनल कहानियां सुना कर'

वीडियो में मुनव्वर फारूकी आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'मैं बस यहां से बात रख रहा हूं, जिससे इस तरह की जो चीजें लोग कर रहे हैं, सबको पता चले कि क्या कर रहे हैं. ये सही नहीं है. आप इस तरह की इमोशनल कहानियां सुना कर, हो सकता है, उस हरीब इंसान से भी चैरिटी निकलवा लोगे. मत करो ना. हालांकि, यहां पर उन्होंने एल्विश का नाम नहीं लिया लेकिन ये पोस्ट राव साहब के वीडियो के ठीक बाद आई, जिससे लोग इसे कनेक्ट कर रहे हैं.'

वीडियो में एल्विश ने क्या कहा था?

दरअसल, 19 दिसंबर 2025 को एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक परिवार के साथ फैंस से मदद की अपील करते नजर आ रहे थे. क्लिप में वह कहते हैं, कि उनके बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) है और उसे अमेरिका से 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगवाना पड़ेगा. एल्विश ने अपने फैंस से परिवार की मदद करने की अपील की थी.