Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sunil Pal के बाद एक्टर मुश्ताक खान का हुआ किडनैप, इवेंट के नाम पर बुलाकर वसूली 3 लाख की फिरौती

Mushtaq Khan Kidnapped In UP: एक्टर मुश्ताक खान का यूपी के बिजनौर में किडनैप कर लिया गया था और उनसे फिरौती वसूली गई. इस घटना के बाद उनके इवेंट मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 10, 2024 9:48 PM IST

Sunil Pal के बाद एक्टर मुश्ताक खान का हुआ किडनैप, इवेंट के नाम पर बुलाकर वसूली 3 लाख की फिरौती

कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) के किडनैपिंग की खबरें सुर्खियों में ही थीं कि एक और एक्टर के किडनैप होने का मामला सामने आया है. दरअसल फिल्म एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के अपहरण की घटना सामने आई है और उनका अपहरण सुनील पाल की तरह किया गया. बताया जाता है कि किडनैपर्स ने इवेंट के नाम पर बुलाकर उनका अपहरण किया और बंधक बनाया. इसके बाद एक्टर से तीन लाख रुपये की फिरौती वसूली. मुश्ताक खान के किडनैप के मामले में मंगलवार को उनके इवेंट मैनेजर ने बिजनौर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है. बिजनौर के एसपी ने घटना के बाद जांच के आदेश दिए हैं.

मुश्ताक खान के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट में बताया जा रहा है मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने मेरठ के राहुल सैनी और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर ने बताया कि 15 अक्टूबर, 2024 को राहुल सैनी नाम के एक शख्स ने फोन किया था और कहा था कि एक्टर के द्वार वरिष्ठ लोगों को सम्मानित कराने का इवेंट है. इसके लिए राहुल सैन ने पैसे दिए और 20 नवंबर को मुंबई से दिल्ली के लिए के लिए एक फ्लाइट का टिकट बुक कराया था. मुश्ताक खान जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें एक कैब में रिसीव किया गया जिससे उन्हें मेरठ लेकर जाना था.

मुश्ताक खान के मोबाइल से ट्रांसफर कराए पैसे

बताया जा रहा है आरोपियों ने मुश्ताक खान को दिल्ली एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर दूर चलने के बाद दूसरी गाड़ी में बैठा दिया और दो अन्य व्यक्ति भी गाड़ी में बैठ गए, एक्टर ने इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपी उन्हें बिजनौर लेकर गए और वहां उन्हें बंधक बनाकर रखा. इसके बाद उनके मोबाइल से तीन लाख रुपये भी एक खाते में ट्रांसफर किए थे. जब आरोपी शराब के नशे में थे तो मुश्ताक खान वहां से चुपचाप निकल गए और एक मस्जित में पहुंचे और अपनी फैमिली को सूचना दी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.