हॉरर + सस्पेंस का तगड़ा डोज है ये साउथ की वेब सीरीज, 8 एपिसोड को देख जल जाएगी दिमाग की बत्ती

अगर आप साउथ फिल्म में हॉरर और सस्पेंस दोनों के एक साथ देखना चाहते हैं तो इस वेब सीरीज को देख सकते हैं. इसकी जबरदस्त कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: April 18, 2025 1:00 PM IST

हॉरर + सस्पेंस का तगड़ा डोज है ये साउथ की वेब सीरीज, 8 एपिसोड को देख जल जाएगी दिमाग की बत्ती

पिछले कुछ समय से लोगों का इंट्रेस्ट कॉमेडी रोमांस से हट कर सस्पेंस थ्रिलर और हॉरर जैसी फिल्मों में बढ़ा है. अगर आप भी ऐसा कुछ देखना चाहते हैं तो इस सीरीज को देख सकते हैं. साउथ में बनी इस सीरीज की कहानी बहुत शानदार है. इसके एक एक मोड पर आपको ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इस फिल्म की शानदार कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. फिल्म में न सिर्फ सस्पेंस बल्कि हॉरर का भी डोज है.

अगर आप हॉरर के साथ सस्पेंस देखने चाहते हैं तो साउथ की ये फिल्म सिर्फ आपके लिए ही बनी है. इस फिल्म की कहानी देख आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे. साउथ की ये फिल्म तमिल, तेलुगु समेत हिंदी में भी बनी है. इसे आप ओटीटी पर आसानी से घर बैठे देख सकते हैं. इस सीरीज में साई धनशिखा में लीड रोल निभाया है. इस सीरीज का नाम ऐंधम वेधम है. सीरीज की स्टोरी बहुत दमदार है. लोगों ने इसे बहुत पसंद किया था. इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड है.

TRENDING NOW

साइकोलॉजी थ्रिलर सस्पेंस और हॉरर जॉनर वाली इस सीरीज की कहानी एक मॉर्डन लड़की के आसपास घूमती है. लड़की अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जाती है. वहां लकड़ी की मुलाकात एक आदमी से होती है, जो उस लड़की को एक सामान देता है जिसे एक पुजारी को देना होता है. यही से इस सीरीज की खतरनाक स्टोरी शुरू होती है. इसे आप ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर देख सकते हैं. यह आपको बहुत पसंद आएगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.