'नागिन 3' ने पहले दिन से ही दर्शकों पर अपना जादू चलाना शुरु कर दिया था और हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यही सीरियल छाया रहता है। बीते हफ्ते भी एकता कपूर का यही सीरियल अव्वल साबित हुआ और अब इस सीरियल के निर्माता कोई भी ऐसी कसर नहीं छोड़ना चाहते है जिससे यह सीरियल पहले पायदान से नीचे आ जाए।
बात की जाए इस सीरियल के करेंट ट्रैक की तो बेला की शादी माहिर से हो चुकी है और अब वह एक-एक करके अपने दुश्मनों से बदला ले रही है। वहीं जब बारी आती है माहिर को मारने की तो वह इमोशनल हो जाती है वहीं विश खन्ना उसे समझाती है कि उसे अपने वादे से पीछे नहीं हटना है। वैसे आपको बता दें बेला की राह में बहुत सारे रोड़े आएंगे जो कि उसे अपने मंसूबों में कामयाब होने से राकेंगे।
कलर्स चैनल के आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट से इस सीरियल के नए प्रोमो को रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि जल्द ही इस सीरियल में एक चुड़ैल की एंट्री होने वाली है, जोकि बेला की बली चढ़ाने की कोशिश करेंगी।
बता दें कि रेहान की मंगेतर जामिनी ही वह चुड़ैल होंगी जोकि बेला की जिंदगी बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेगी। वहीं अनु को बेला की सच्चाई का पता चल जाएगा और वह सबको बेला के बारे में बताने की कोशिश करेंगी। अब देखना होगा कि बेला कैसे अपने दुश्मनों का सामना करती है।
बीते दिनों ही ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि मिहिर भी इंसान नहीं है बल्कि वह नागराज विक्रांत ही है जोकि रुप बदलकर अपने कातिलों का बदला लेने आया है। खैर अब देखते है कि सीरियल के निर्माता आने वाले दिनों और कौन-कौन सा ट्विस्ट लेकर आते है? वैसे आपको 'नागिन 3' का नया प्रोमो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।