'नागिन 3' अपने दिलचस्प ट्रैक की वजह से लगातार सुर्खियों में है। अपने धमाकेदार ट्विस्ट और स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से लगभग हर दर्शक वर्ग को ये सीरियल खूब पसंद आ रहा है। हर हफ्ते सामने आने वाले टीआरपी चार्ट्स में भी इस सीरियल का जलवा देखते ही बनता है। इस सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक के जरिए अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि आखिर आगे क्या होगा?
बीते दिनों अनु (हेली दारुवाला) बेला के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ी थी, लेकिन हाल ही में बेला (सुरभि ज्योति) ने ही अनु की जान बचाई है। दरअसल जब अनु घरवालों से कहती है कि वो और शान (प्रिंस नरुला) शादी करने वाले है तो तुरंत विश खन्ना (अनीता हसनंदानी) धमाकेदार एंट्री मारती है और कहती है वह शान के साथ सात फेरे लेगी। जब सहगल परिवार इस दौरान अनु की साइड लेता है तो शान प्यार से उन्हें समझाता है कि वह विश की इज्जत करें वह इन्वेस्टमेंट वाली डील खत्म कर देगा।
एंडी सहगल (चेतन हंसराज) बिजनेस के सामने हर रिश्ते को ताक पर रखता है और इस बार वह शान की बात मान लेता है। खैर अनु को ये बात अखरती है और वह शान को खूब खरी खोटी सुनाती है। इसके बाद ही अनु हवेली से कुद कर जान देने वाली ही होती है कि बेला उसे बचा लेती है। अब अगर आप सोच रहे है कि बेला को लेकर अनु का दिल पिघल जाएगा तो आप गलत है।
OMG! 'नागिन 3' के साथ ही साथ ऑन एयर हो सकता है 'नागिन 4', दिखेगी श्रीदेवी की इस फिल्म की झलक
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की माने तो जल्द ही अनु की रिकवरी हो जाएगी लेकिन जैसे ही उसे होश आएगा वह बेला से माहिर के बारे में पूछेगी और साथ ही ये भी पूछेगी कि वह माहिर से बदला लेने की प्लानिंग के बारे में भी बेला से पूछेगी। अब अनु ऐसा क्यों करेगी ? या तो वह बेला की मदद करेगी या फिर वह बेला के खिलाफ कोई ऐसा सबूत ढ़ढ़ने की कोशिश में है जिससे वह साबित कर सकें कि बेला एक नागिन है। वैसे आपको नहीं लगता है कि अनु की जगह विश ही भेष बदलकर आ जाएगी ? अपने जवाब कमेंटबॉक्स में जरुर दीजिएगा।