'नागिन 3' की कहानी में आएगा जबरदस्त मोड़, विश खन्ना की तरह ही बेला भी है इच्छाधारी नागिन

आखिर क्यों नागराज की हत्या का बदला लेनेआई है बेला... ?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 18, 2018 5:44 PM IST

'नागिन 3' में आने वाला हर ट्विस्ट दर्शकों के रोमांच को कायम रखने के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। बता दें कि आने वाले दिनों में दर्शकों समेत इच्छाधारी नागिन विश खन्ना (अनीता हसनंदानी) के सामने एक ऐसा राज खुलने वाला है, जिससे कहानी में जबरदस्त मोड़ आ जाएगा। बीते दिनों हमने देखा कि युवी की हत्या के बाद शादी के मंडप पर बेला (सुरभि ज्योति) के साथ माहिर (पर्ल वी पूरी) बैठ जाता है। जब इसकी भनक बेला को लगती है तो वह टूट जाती है।

वह माहिर को खरी खोटी सुनाकर मंडप से भाग जाती है। वहीं एंडी सहगल (चेतन हंसराज) के कहने पर विश खन्ना माहिर से शादी के लिए तैयार हो जाती है। विश के मनमुताबिक ही सब कुछ हो ही रहा था कि माहिर की मां बेला को मनाकर वापस ले आती है।

वहीं ये सब देखकर विश बौखला उठती है और वह बेला को पुरानी हवेली लेकर जाती है। यहां पर विश बेला को जान से मारने की कोशिश करेगी, लेकिन तभी ऐसा सच सामने आएगा कि विश खन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

दरअसल विश को पता चलेगा कि बेला भी खुद एक नागिन है। आगे दिखाया जाएगा कि वह नागराज विक्रांत (रजट टोकस) की बहन है जोकि अपनी भाई की मौत का बदला लेने यहां आई है। इसके बाद बेला और विश एक साथ मिलकर सहगल परिवार को बर्बाद करने का प्लान बनाएंगी।

ऐसा भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों दिखाया जाएगा कि माहिर विश के प्रति प्यार जताने की कोशिश करेगा ताकि उससे उसका सच निगलवाया जा सके। वहीं बेला ऐसा दिखावा करेगी कि वह माहिर से शादी नहीं करना चाहती है। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बेला और माहिर एक दूसरे से प्यार करने लगेंगे। खैर अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस सीरियल में क्या क्या होता है? वैसे आप इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्साहित है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।