कलर्स पर आने वाले टीवी सीरियल 'नागिन 3' पर इस वक्त सभी की निगाहें है। जैसे-जैसे ये सीरियल आगे बढ़ रहा है अब बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। अभी तक हमने देखा है कि विष (अनिता हसननंदानी) और बेला (सुरभि ज्योति) मिलकर कैसे मिहिर को मारने की योजना बना रही है। लेकिन बार-बार मिहिर बच जाता है। एक बार फिर मिहिर (पर्ल वी पर्ल) को मारने के लिए विष और बेला ने योजना बनाई है और इसके मुताबिक बेला का अगला निशाना मिहिर है।
इस सीरियल में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव एक के बाद एक दर्शकों को बांधते नजर आ रहे हैं। सीरियल में आने वाले लगातार इन उतार-चढ़ावों ने दर्शकों को इस सीरियल से बांध कर रखा है और इसी वजह से बीते 4 हफ्तों से ये शो टीआरपी लिस्ट में 1 नंबर पर बैठा हुआ है।
कलर्स के मेकर्स ने इस सीरियल से जुड़ा एक और प्रोमो जारी किया है जिससे पता लग रहा है कि मिहिर के परिवार को ये बात पता लग जाएगी कि कोई है जो मिहिर को मारना चाहता है। लेकिन मिहिर की जान को किससे खतरा है जैसे ही उसकी मां ये सवाल पूछेगी मिहिर की बहन बेला का नाम लेगी। इसके बाद क्या होगा इस पर हम सभी की नजरें रहने वाली है।
सीरियल की शुरुआत में हमने देखा था कि रुही (करिश्मा तन्ना) के नागराज विक्रांत (रजत टोकस) को 4 लड़के मार देते हैं। इसके बाद जब सबने सोचा कि विष (अनिता), रुही के रुप में लौटी है, तो बाद में पता चला कि रुही विष नहीं बल्कि बेला है। अब जब बेला ने मिहिर से शादी कर ली है और उसे मारने का प्लान बना रही है तब अचानक ये पता लगेगा कि दरअसल मिहिर भी इंसान नहीं बल्कि नागराज विक्रांत (रजत) है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिहिर भी इंसान नहीं बल्कि नाग है और वो दरअसल विक्रांत है जो मिहिर के रुप में लौटा है। इतना ही नहीं, इन रिपोर्ट्स के मुताबिक मिहिर रुही के प्यार में नहीं बल्कि नागमणि के लिए लौटा है। रिपोर्ट्स का कहना है कि बाद में पता चलेगा कि वो दरअसल विष से प्यार करता है और दोनों मिलकर बेला को मारना चाहते हैं। इसके बाद ये दोनों नागमणि हासिल कर लेंगे।
जबकि कुछेक रिपोर्ट्स का कहना है कि बेला और विष दोनों ही मिहिर से प्यार करने लगती हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि वो नागराज है। साथ ही वो दोनों उसे उसकी बीती बातें याद दिलाएंगी और फिर दोबारा अपने साथ ले जाएंगी। असल में होना क्या है ये तो मेकर्स ही जानते हैं लेकिन अगर मिहिर नागराज है तो ये आने वाले एपिसोड्स और भी मनोरंजक और हैरान करने वाले साबित होंगे।