नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला अपनी लाइफ के न्यू चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं. इस साल 8 अगस्त को दोनों की सगाई हुई थी और वो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं पहली बार एक्टर नागा चैतन्य ने मंगेतर शोभिता धूलिपाला के लिए अपने प्यार का इजहार किया है. नागा चैतन्य ने कहा वो शोभिता धूलिपाला के साथ एक खास कनेक्शन को महसूस करते हैं. उन्होंने मेरी लाइफ के खालीपन को भर दिया है.
यह कह कर नागा चैतन्य ने बरसाया शोभिता धूलिपाला पर प्यार
नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में बताया, 'कि मैं शोभिता धूलिपाला के साथ अपनी लाइफ की न्यू जर्नी को सेलिब्रेट करने जा रहा हूं. मैं उनसे बहुत ही ज्यादा कनेक्ट हूं, वो मुझे बहुत अच्छे से समझती हैं और उन्होंने मेरे खालीपन को भर दिया है. यह जर्नी बहुत ही अमेजिंग होने वाली है.' बता दें कि नागा चैतन्य के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है. इस साल उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ -साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी कई ऊंचाइयों को हासिल किया है.
शोभिता ने की थी नागा के बर्थडे की तैयारियां
नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला के द्वारा की गई अपने बर्थडे पर तैयारियों को लेकर बताया कि कैसे उनकी लेडी लव अरेंजमेंट के सारे काम उन पर छोड़ दिया करती हैं. नागा चैतन्य कहते हैं कि उनका मेरी लाइफ में सिर्फ होना ही काफी है. वहीं नागा चैतन्य ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'हां! बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट हो रही है, पेट में गुद गुदी सिर्फ इस बात को लेकर हो रही है कि इन दिनों गेस्ट लिस्ट और शादी की दूसरी चीजों को लेकर बहुत तैयारियां हो रही हैं. आपको बता दें कि नागा चैतन्य चैतन्य की यह दूसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी पैन इंडिया स्टार सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी. मगर शादी के कुछ साल बाद ही दोनों का डिवोर्स हो गया था, जिसके बाद शोभिता धूलिपाला उनकी लाइफ का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates