नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या और समांथा प्रभु ने आज शादी के सात फेरे ले ही लिए है। कई महीनो से इनकी शादी को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। लेकिन आखिरकार वो दिन आ ही गया। जब नागा चैतन्या और उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी समांथा ने एक दूसरे को अपना लिया। शादी गोवा के 'डबल्यू रेसोर्ट' में रखी गयी थी, जहा उनके परिवारों और कोल्ज़ फ्रेंड्स ने शिकरत की। नागा की शादी की पहली तस्वीर मीडिया में वायरल भी हो गयी। आज हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी हुई हैं और कल क्रिश्चन तरीके से शादी होने वाली है। इतना ही नहीं कल समांथा अपनी शादी को लेकर काफी नर्वस और एक्साइटेड थी। [इसे भी पढ़ें: सात साल से रिलेशन में है नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या, शादी में खर्च होंगे 10 करोड़!]
समांथा ने आज चैतन्या के दादी की दी गयी साड़ी को पहना था। इतना ही नहीं इनके शादी में आने वाला खर्च 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शादी में करीब 150 लोगों का आना तय है। इतना ही नाह गोवा में शादी होने के बाद हैदराबाद में रिसेप्शन रखा जाएगा। जहा पर कई सितारों का जमावड़ा आप देख सकेंगे। इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों हनीमून के बजाय अपने काम पर लौटने वाले है। दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके 40 दिन के लंबे हनीमून पर जाएंगे। साथ ही हनीमून से लौटने के बाद समांथा अपनी नयी फिल्म शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी और चैतन्या सव्यसाची की शूटिंग शुरू कर देंगे।
बता दें साल 2014 में आई फिल्म ‘मनम’ में नागा की पत्नी समंथा ने अपने ससुर नागार्जुन की मां का रोल प्ले किया था। तो वही यह कहा जाता है कि नागा चैतन्या और समांथा ने पहली ही मुलाकात में एक दूसरे को अपना दिल दे दिया था। दोनों ने सात साल डेट करने के बाद शादी करने का मन बनाया।