एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई हुई थी. जिसमें वो दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे. वहीं नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के इनविटेशन की फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. हालांकि उन वायरल फोटोज में कितनी सच्चाई है यह अभी साफ नहीं हुआ है. ना ही इन वायरल फोटोज को लेकर नागा के परिवार और शोभिता की तरफ से इसका कोई कंफर्मेशन आया है.
नागार्जुन ने कराई थी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की पहली मुलाकात
नागार्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य और होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला की पहली मुलाकात को लेकर बातचीत की है. नागार्जुन ने बताया कि वो फिल्म 'गुडाचारी' में शोभिता धुलिपाला की परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस हुए थे. जिसको देखकर उन्होंने शोभिता धुलिपाला को अपने घर पर बातचीत करने के लिए इनवाइट किया था. नागार्जुन ने कहा, 'मैंने उन्हें अगली बार हैदराबाद आने पर मिलने के लिए इनवाइट किया था. बाद में वो मुझसे मिलने घर पर आई थी और हमने बहुत सारी बातें की ना केवल फिल्मों के बारे में बल्कि नॉर्मल लाइफ के बारे में भी.' नागार्जुन ने याद करते हुए कहा, चैतन्य उस दौरान ही शोभिता धुलिपाला से पहली बार मिले थे.
नागार्जुन ने होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला पर बरसाया प्यार
नागार्जुन अक्सर अपनी होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला की तारीफ करते नजर आते हैं. वहीं इस बार भी नागार्जुन ने शोभिता धुलिपाला की एक एक्ट्रेस के तौर पर तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने अपने सपनों को हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है, फिल्म 'विजाग' से शुरुआत की और इंडस्ट्री में अपनी एक जगह भी बनाई. वो एक अच्छी एक्ट्रेस हैं. जो अपने क्राफ्ट और वैल्यूज के लिए सच्चाई से काम करती हैं. इससे भी ज्यादा, वह बहुत ही मिलनसार और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं.' नागार्जुन इससे पहले भी अपने बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिश्ते को लेकर बात कर चुके हैं. नागार्जुन ने एक और इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं देख सकता हूं कि वे एक दूसरे को कितना खुश करते हैं.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates